एमपी में शहीद परिवारों को कॉलेज में आरक्षण

एमपी में शहीदों के परिवारों को बड़ा तोहफा, अब हर कॉलेज और कोर्स में होगी आरक्षित सीट

मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शहीद पुलिस, होमगार्ड और सिविल डिफेंस कर्मियों के परिवारों के लिए हर ग्रेजुएशन कोर्स में एक अतिरिक्त सीट आरक्षित करने का आदेश जारी किया है। जानिए किसे मिलेगा ला

By : स्वदेश डेस्क
एमपी में शहीदों के परिवारों को बड़ा तोहफा, अब हर कॉलेज और कोर्स में होगी आरक्षित सीट

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शहीद पुलिस, होमगार्ड और सिविल डिफेंस कर्मियों के परिवारों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन स्तर के प्रत्येक पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी या उनके बच्चों के लिए एक अतिरिक्त सीट आरक्षित रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब शहीद कर्मचारियों के परिवारों के लिए शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। सरकार का कहना है कि यह कदम उन परिवारों को सम्मान और बेहतर अवसर देने की दिशा में उठाया गया है, जिन्होंने प्रदेश की सेवा में अपना सदस्य खोया है।

हर ग्रेजुएशन कोर्स में होगी एक अतिरिक्त सीट

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और कॉलेज प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रवेश सत्र 2026-27 से यह व्यवस्था लागू होगी।

अब समझिए इस फैसले की सबसे अहम बात। यह सीट सामान्य स्वीकृत सीटों से अलग होगी। यानी कॉलेज में पहले जितनी सीटें थीं, उनमें कोई कटौती नहीं होगी। सरकार ने इसे “सुपर न्यूमेरेरी सीट” का नाम दिया है।

इसका सीधा मतलब है कि शहीद परिवारों के लिए अलग से अतिरिक्त सीट बनाई जाएगी। ऐसे में अन्य छात्रों के एडमिशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ?

उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक केवल वही उम्मीदवार इस अतिरिक्त सीट के लिए पात्र होंगे, जो पुलिस, होमगार्ड या नागरिक सुरक्षा विभाग के शहीद कर्मचारी की विधवा या उनके आश्रित पुत्र-पुत्री हों।

इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित विभाग से जारी आश्रित प्रमाण पत्र देना होगा। साथ ही सामान्य एडमिशन प्रक्रिया के तहत जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे।  फिलहाल विभाग ने यह भी तय किया है कि आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर अलग कैटेगरी के जरिए किया जाएगा ताकि पात्र उम्मीदवारों की पहचान आसान हो सके।

एक से ज्यादा आवेदन आए तो कैसे होगा चयन?

यही सवाल अब कई परिवारों के बीच चर्चा में है। सरकार ने इसके लिए भी नियम तय कर दिए हैं यदि किसी पाठ्यक्रम में एक से अधिक पात्र अभ्यर्थी आवेदन करते हैं तो चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। हालांकि हर कोर्स में अधिकतम एक ही अतिरिक्त सीट दी जाएगी।

वहीं अगर किसी कॉलेज या कोर्स में पात्र उम्मीदवार नहीं मिलता है तो वह सीट खाली रहेगी। उसे किसी अन्य श्रेणी या सामान्य अभ्यर्थी को नहीं दिया जाएगा।

सरकार ने फैसले को बताया संवेदनशील कदम

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने कहा है कि यह फैसला शहीद कर्मियों के परिवारों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सरकार का मानना है कि इससे उन परिवारों को सामाजिक और शैक्षणिक सहयोग मिलेगा, जो ड्यूटी के दौरान अपने परिजन को खो चुके हैं। 

संबंधित सामग्री

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026
MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026