Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल पुलिस होगी हाईटेक, हर थानों में लगेंगे QR, पुलिसकर्मी ने काम में की आनाकानी तो कमिश्नर तक

भोपाल पुलिस होगी हाईटेक, हर थानों में लगेंगे QR, पुलिसकर्मी ने काम में की आनाकानी तो कमिश्नर तक पहुंचेगी शिकायत

MP Police News: एमपी में पुलिसिंग को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। थानों में क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। इससे थानों में शिकायतों की अनदेखी या टालमटोल रवैये पर लगाम लगेगी। जानिए कैसे?

भोपाल पुलिस होगी हाईटेक हर थानों में लगेंगे qr पुलिसकर्मी ने काम में की आनाकानी तो कमिश्नर तक पहुंचेगी शिकायत

भोपालः भोपाल पुलिस ने अब शिकायतों के निपटारे को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए हाईटेक तकनीक को अपनाने जा रही है। इसके जरिये शिकायतों पर और भी तेजी से कार्रवाई करेगी। इसके लिए नया डिजिटल सिस्टम शुरू किया गया है। इससे थानों में शिकायतों की अनदेखी और टालमटोल रवैये पर लगाम लगाने के लिए क्यूआर स्कैन कोड सिस्टम लागू किया जा रहा है।

यह क्यूआर कोड लोगों की अपनी बात को कमिश्नर तक पहुंचाने का सशक्त और तत्काल साधन होगा। उनकों कमिश्नर ऑफिस के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इन क्यूआर कोड को शहर के प्रमुख थानों, चौकियों, सार्वजनिक क्षेत्रों, बस स्टैंड और बाजारों में लगाए जाएंगे। यह QR कोड अब सीधे पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जुड़े होंगे। पायलट प्रोजेक्ट पर शुरुआत भोपाल से हो रही है।

कैसे काम करेगा क्यूआर कोड

जैसे ही कोई नागरिक QR कोड स्कैन कर शिकायत दर्ज करेगा, उसकी जानकारी तुरंत पुलिस कमिश्नर, संबंधित डीसीपी और थाने के प्रभारी तक पहुंच जाएगी। यदि किसी नागरिक को थाने में शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर लिखवाने या किसी पुलिसकर्मी से परेशानी होती है। तब वह इन क्यूआर को मोबाइल में स्कैन कर सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेगा।

शिकायत प्रक्रिया होगी पारदर्शी

वहीं, पुलिस विभाग का मानना है कि इससे शिकायत प्रक्रिया पारदर्शी होगी,देरी की समस्या खत्म होगी,और जिम्मेदारी तय करना और आसान होगा। QR कोड के माध्यम से नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत—जैसे मारपीट, धमकी, छेड़छाड़, गुमशुदगी, अवैध गतिविधि, ट्रैफिक प्रॉब्लम कुछ भी सीधे अपलोड कर सकेंगे। भोपाल पुलिस का यह कदम स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 

Related to this topic: