MP में ADG का मदरसे में कुरान के साथ गीता पढ़ाने की सलाह, बयान के बाद मचा विवाद

MP में ADG का मदरसे में कुरान के साथ गीता पढ़ाने की सलाह, बयान के बाद मचा विवाद

सीहोर के मदरसे में एडीजी ने कुरान के साथ गीता पढ़ाने की सलाह दी। उनके बयान से सियासी घमासान मचा। बीजेपी का समर्थन तो कांग्रेस हमलावर।

By : स्वदेश डेस्क
MP में ADG का मदरसे में कुरान के साथ गीता पढ़ाने की सलाह, बयान के बाद मचा विवाद

सीहोरः राजधानी भोपाल के नजदीक सीहोर जिले के ग्राम दोराहा स्थित मदरसा इस्लामिया मदीन अतुल उलूम में गणतंत्र दिवस के मौके पर आपसी सद्भाव का संदेश देने वाली एक अनूठी पहल देखने को मिली। इस अवसर पर एडीजी ट्रेनिंग राजाबाबू सिंह ने ऑनलाइन संबोधन के जरिए विद्यार्थियों से कुरान के साथ-साथ भगवद् गीता को पढ़ने और समझने की अपील की।

एडीजी राजाबाबू सिंह ने गीता के कर्मयोग अध्याय की व्याख्या करते हुए कहा कि जैसे कुरान जीवन को सही दिशा दिखाती है, वैसे ही भगवद् गीता कर्म, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देती है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को अलग-अलग धर्मग्रंथों की जानकारी दी जाए, तो उनमें सकारात्मक सोच विकसित होती है और वे जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस दौरान मदरसे के विद्यार्थियों ने एक साथ बैठकर कर्मयोग अध्याय पर चर्चा की। एडीजी ने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश भी दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के विजन का जिक्र करते हुए सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया।

मदरसा संचालकों की आपत्ति

हालांकि, एडीजी के इस सुझाव पर मदरसा संचालकों की ओर से आपत्ति भी सामने आई। मदरसा प्रबंधन का कहना है कि किसी भी धार्मिक ग्रंथ को पढ़ाने से पहले उसका स्वयं पालन करना जरूरी है। एक संचालक ने कहा कि पहले वह स्वयं गीता के सिद्धांतों को अपनाएंगे, उसके बाद ही बच्चों को इसके बारे में पढ़ाने पर विचार करेंगे।

बीजेपी नेता ने बयान का किया समर्थन

भाजपा की ओर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने एडीजी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब मदरसों में हिंदू बच्चों को बुलाकर उर्दू सिखाई जा सकती है, तो भगवद् गीता पढ़ाने पर आपत्ति क्यों। उन्होंने इसे आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक समन्वय की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने कहा कि एडीजी को मदरसों की चिंता छोड़कर कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि अगर सरकार धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने की बात कर रही है, तो सभी धर्मों के ग्रंथ हर शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाए जाने चाहिए। उन्होंने इसे चयनात्मक और राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित बताया।

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में गीता और रामचरित मानस पाठ का आयोजन

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब एडीजी राजाबाबू सिंह भगवद् गीता को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वह तब सुर्खियों में रहे थे, जब उन्होंने मध्य प्रदेश के सभी पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में रंगरूटों के लिए भगवद् गीता और रामचरितमानस के पाठ आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

संबंधित सामग्री

MP BJP Niyuktiya: मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्तियां 

MP BJP Niyuktiya: मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्तियां 

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में नई नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश भर के अलग-अलग संभागों से 10 नए प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

Nov 19, 2026
MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को उनका सही स्थान दिया। कांग्रेस पर निशाना साधा और 14 से 16 नवंबर तक जबलपुर, धार, खंडवा में कार्यक्रम बताए।

Nov 10, 2026
Panchayat Chunav: MP में पंचायत उपचुनाव में 104 पदों पर वोटिंग, सुसनेर में EVM पर हंगामा, इन जिलों में बहिष्कार

Panchayat Chunav: MP में पंचायत उपचुनाव में 104 पदों पर वोटिंग, सुसनेर में EVM पर हंगामा, इन जिलों में बहिष्कार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को पंचायत उपचुनाव के 103 पदों पर सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर वोटिंग हुई। सुसनेर में ईवीएम विवाद रहा। वहीं, रायसेन और खरगोन में ग्रामीणों ने बहिष्कार किया।

Sep 29, 2026
MP Panchayat Chunav: रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव बहिष्कार, मऊ पथरई के ग्रामीणों का सड़क नहीं तो वोट नहीं नारा

MP Panchayat Chunav: रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव बहिष्कार, मऊ पथरई के ग्रामीणों का सड़क नहीं तो वोट नहीं नारा

रायसेन के मऊ पथरई गांव में बदहाल सड़क से नाराज ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपचुनाव का बहिष्कार किया। एसडीएम और एडीएम के आश्वासन के बाद बूथ 144 और 145 पर मतदान शुरू हुआ।

Sep 29, 2026
Rahul Gandhi Ujjain Visit: उज्जैन आ रहे राहुल गांधी, करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

Rahul Gandhi Ujjain Visit: उज्जैन आ रहे राहुल गांधी, करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद उनका अगला पड़ाव धार्मिक नगरी उज्जैन होगा।

Sep 23, 2026