Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ रुपये की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ रुपये की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई 15 करोड़ रुपये की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

MP NEWS : कलेक्टर भोपाल, कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्राम बिशनखेड़ी में बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसते हुए 1.5 करोड़ रुपये की शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया।

1.5 करोड़ की शासकीय भूमि मुक्त कराई गई

गुरुवार को चलाए गए अभियान में जेसीबी मशीन की मदद से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह से हटा दिया गया। यह भूमि ग्राम बिशनखेड़ी, पटवारी हल्का नंबर-10 में स्थित है, जिसमें खसरा क्रमांक 14/2 (1.00 हेक्टेयर) और खसरा क्रमांक 15/2 (0.652 हेक्टेयर) शामिल हैं।

इन दोनों खसरों पर शुभम साहू पुत्र जमना प्रसाद और नजमा पत्नी हसीन खां द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसकी अनुमानित सरकारी कीमत लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपये है।

अवैध कॉलोनी निर्माण पर कड़ी कार्रवाई

इसके अतिरिक्त, खसरा क्रमांक 139 (0.600 हेक्टेयर) पर जियाबाई पत्नी दौलत सिंह, गोपाल सिंह, पवन और हेमराज पुत्रगण दौलत सिंह द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था, जिसकी अनुमानित सरकारी कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।

प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध प्लॉटिंग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आमजन से अपील की गई है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें।

Related to this topic: