Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

12 दिन बाद लखीमपुर खीरी में मिली ट्रेन से लापता हुई अर्चना तिवारी, अब भोपाल लाएगी पुलिस

12 दिन बाद लखीमपुर खीरी में मिली ट्रेन से लापता हुई अर्चना तिवारी, अब भोपाल लाएगी पुलिस

12 दिन बाद लखीमपुर खीरी में मिली ट्रेन से लापता हुई अर्चना तिवारी अब भोपाल लाएगी पुलिस

Archana Tiwari who went missing from train found in Lakhimpur Kheri : भोपाल। नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से 7 अगस्त 2025 को लापता हुई मध्य प्रदेश की अर्चना तिवारी12 दिन बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नेपाल बॉर्डर के पास बरामद की गई हैं। रानी कमलापति जीआरपी ने 19 अगस्त 2025 को उन्हें खोज निकाला। पुलिस अब अर्चना को भोपाल ला रही है, जहां पूछताछ के बाद उनके लापता होने के घटनाक्रम का खुलासा होगा।

 ये है पूरा मामला

दरअसल, 29 वर्षीय अर्चना तिवारी, जो मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में प्रैक्टिसिंग वकील हैं, 7-8 अगस्त 2025 की रात रक्षाबंधन के लिए इंदौर से कटनी जा रही थीं। वे नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थीं, लेकिन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, उनकी आखिरी लोकेशन इटारसी स्टेशन पर मिली थी, जिसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका।

अर्चना के परिवार ने रानी कमलापति जीआरपी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। एसपी (रेलवे) राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि जीआरपी ने 12 दिन की गहन तलाशी के बाद लखीमपुर खीरी में अर्चना का पता लगाया। पुलिस ने रानी कमलापति, इटारसी और कटनी स्टेशनों के साथ-साथ आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

रानी कमलापति जीआरपी ने अर्चना को बरामद करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा, “हमारी टीम ने दिन-रात मेहनत की और आखिरकार भारत-नेपाल सीमा पर लखीमपुर खीरी में अर्चना को खोज निकाला।

अब हम उन्हें भोपाल ला रहे हैं, जहां पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।” पुलिस ने बताया कि अर्चना की बरामदगी के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट होगा कि वे 12 दिन तक कहां थीं और कैसे लखीमपुर खीरी पहुंचीं।

सूत्रों के अनुसार, अर्चना ने 14 दिन बाद अपनी मां को फोन किया था, जिसके बाद पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की। इस मामले में ग्वालियर का एक कांस्टेबल भी शक के घेरे में है, जिसकी जांच चल रही है। 

Related to this topic: