Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

'देवी अहिल्याबाई' के नाम से जाना जाएगा आलमपुर महाविद्यालय, मुख्यमंत्री ने लहार को दी 117 करोड़

'देवी अहिल्याबाई' के नाम से जाना जाएगा आलमपुर महाविद्यालय, मुख्यमंत्री ने लहार को दी 117 करोड़ की सौगात

देवी अहिल्याबाई के नाम से जाना जाएगा आलमपुर महाविद्यालय मुख्यमंत्री ने लहार को दी 117 करोड़ की सौगात

भिण्ड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लहार में आयोजित स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में लहार क्षेत्र के लिए विकास की तमाम सौगातों की घोषणा की। उन्होंने आलमपुर के सरकारी महाविद्यालय का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से करने की घोषणा के साथ लहार में 100 बीघा जमीन में उद्योग लगाने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री 117 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने लहार पहुंचे थे। इन विकास कार्यों में सड़क, बिजली, जलप्रदाय, स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आलमपुर क्षेत्र का इतिहास होलकर साम्राज्य के संस्थापक मल्हावराव होलकर से जुड़ा है। उनकी छत्री आलमपुर में है। आलमपुर कस्बा होलकर राजवंश के अधीन था। इस इतिहास को जोड़ते हुए आलमपुर महाविद्यायल का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया जाता है। उन्होंने मिहोना के शासकीय गांधी महाविद्यायल के लिए नए भवन, आलमपुर के शासकीय महाविद्यालय के लिए राशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की।

अपने स्वार्थ के लिए डकैत पैदा करती थी कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासन में डकैत तैयार होते थे। कांग्रेस अपने स्वार्थ के लिए डकैत पैदा करती थी लेकिन भाजपा की सुश्री उमा भारती, बाबूलाल गौर, शिवराज सरकार ने डकैतों का सफाया कर दिया। अब चंबल में कोई डकैत नहीं है। उन्होंने लहार विधायक अम्बरीष शर्मा के भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति भाव को प्रणाम करते हुए कहा कि लहार क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चंबल भूमि के वीर जवानों के शौर्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लहार क्षेत्र का युवा देश की रक्षा के लिए कंपटीशन करता है। जहां चंबल की माटी का जांबाज जवान खड़ा हो। उस क्षेत्र में दुश्मन देश आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हमारी बहन-बेटियों के मांग का सिंदूर उजाड़ा था। ऐसे नापाक इरादों वाले पाकिस्तान की धरा पर ही आतंकवादियों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेना ने मिट्टी में मिटा दिया।

विधायक ने मुख्यमंत्री से किया लहार को गोद लेने का आग्रह

लहार विधायक अम्बरीश शर्मा ने कहा लहार क्षेत्र में 33 साल कांग्रेस का आतंक रहा। उन्होंने आठ से दस लोगों के नाम गिनाते हुए कहा कि इन लोगों के साथ किस तरह का बरताव हुआ था। उन्होंने कहा कि मुझ पर भी कांग्रेस शासन काल में झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ये क्षेत्र कांग्रेस के कारण पिछड़ा गया है।

इसे अग्रणी बनाने के लिए गोद ले लीजिए। सांसद संध्या राय ने कहा कि मैं विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से सबसे ज्यादा राशि लहार विधानसभा क्षेत्र पर दूंगी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पहिए पर तेज गति से दौड़ रहा है।

Related to this topic: