Monsoon Enters Madhya Pradesh After 9 Days Delay

9 दिन की देरी से मध्यप्रदेश पहुंचा मानसून: अगले चार दिनों में पूरे प्रदेश को करेगा कवर

मध्यप्रदेश में 9 दिन की देरी से मानसून ने दस्तक दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में होगा। मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ।

By : स्वदेश डेस्क
9 दिन की देरी से मध्यप्रदेश पहुंचा मानसून: अगले चार दिनों में पूरे प्रदेश को करेगा कवर

मध्यप्रदेश और गुजरात में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को नौ दिन की देरी से दस्तक दे दी। सामान्यतः दोनों राज्यों में मानसून 15 जून तक पहुंच जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में मानसून पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर सकता है। इसके साथ ही मानसून देश के 22 राज्यों तक पहुंच चुका है और 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर करने की संभावना है।

मुंबई में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़े

मुंबई में मानसून 13 दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन आते ही जोरदार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में 300 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। अंधेरी सब-वे जलभराव के कारण बंद करना पड़ा, जबकि विक्रोली में रिटेनिंग वॉल गिर गई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने से वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का कहर

अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कीयी पन्योर जिले के याजाली क्षेत्र में बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में आने से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। 18 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है और कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

उत्तर भारत में जारी है प्री-मानसून गतिविधियां

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश कर सकता है।

बिजली गिरने और आंधी से नुकसान

बिहार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं आगरा में तेज आंधी के चलते एक बड़ा होर्डिंग वाहनों पर गिर गया। छत्तीसगढ़ के कांकेर में बिजली गिरने से एक पेड़ में आग लग गई।

कई राज्यों में अब भी भीषण गर्मी

मानसून की दस्तक के बावजूद मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। उत्तरप्रदेश के बांदा में सबसे अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि मध्यप्रदेश के खजुराहो में पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026