Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

8 साल की बच्ची का बलात्कार, मुंहबोले चाचा ने किया कुकर्म

8 साल की बच्ची का बलात्कार, मुंहबोले चाचा ने किया कुकर्म

8 साल की बच्ची का बलात्कार मुंहबोले चाचा ने किया कुकर्म

Damoh Minor Rape Case : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंह बोले चाचा ने 7-8 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि बच्ची जब खेल रही थी, तभी आरोपी उसे उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।

जानकारी के अनुसार, यह मामला दमोह जिले के हिंडौरिया थाना क्षेत्र का है। यहां पड़ोस में रहने वाला युवक घर के बाहर खेल रही 8 साल की मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर गया। इसके बाद आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी की गंदी हरकतों के बाद जब बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी तो स्थानीय लोगों ने बच्ची को खोजना शुरू किया। बच्ची की चीख सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। इसी बीच आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत मे मासूम बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा आरोपी की फोटो और स्केच की मदद से ढूंढने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है। 


Related to this topic: