मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के भाई द्वारा महिला अधिकारी को कथित धमकी देने का मामला सामने आया है। सीईओ प्रिया काग ने स्थानांतरण की मांग की है, जबकि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रमोद दुबे
भोपाल। लगभग 10 दिनों से लगातार सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय एवं राज्य मीडिया में सुर्खियां बन रहा शिवपुरी जिले के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का आईपीएस अधिकारी को धमकी वाला मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। इससे पहले ही आज कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान का जनपद पंचायत की सीईओ प्रिया काग को जिंदा जमीन में गाढ़ देने , दांत तोड़ देने , एवं जान से मारने की धमकी की देने के साथ सार्वजनिक रोड पर दौड़कर महिला अफसर पर हमला करने का प्रयास करने का मामला सामने आने के भारतीय जनता पार्टी के सामने एक बार फिर अपमानजनक स्थिति पैदा हो गई है । हालांकि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है , परंतु कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश में सट्टा का अहंकार इस तरह बढ़ चुका है कि मंत्री के परिवार वाले खुलेआम महिला अधिकारियों को धमका रहे हैं ।
महिला अधिकारी बोली -बहुत अधिक तनाव में हूं ,असुरक्षित हूं
इस मामले में सार्वजनिक रूप से अपमानित की गई महिला अधिकारी प्रिया का कहना है कि मैं इस हादसे के बाद अपने आप को पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रही हूं। सार्वजनिक रूप से धमकी देना और मारपीट करने के लिए दौड़ लगाना, भले ही मुकदमा कायम हो चुका है। परंतु मेरा पूरा परिवार और मैं स्वयं आतंकित और सदमे में हूं। मैं राज्य शासन के समक्ष स्थानांतरण की मांग रखनी है। मेरा यहां जीवन सुरक्षित नहीं।
मुकदमा कायम होने के बाद, तुरंत हुई जमानत
संपूर्ण मामले में प्राप्त वीडियो फुटेज एवं प्रताड़ित महिला अधिकारी के आवेदन के आधार पर अलीराजपुर पुलिस ने इंदर सिंह चौहान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 132, 224, 221 ,351 (2) ,126(2) सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा कम कर लिया। मुकदमा कम होने के बाद 24 अप्रैल को इंदर सिंह चौहान को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें तुरंत प्रभाव से जमानत मिल गई। जमानत पर बाहर आने के बाद उनके समर्थकों ने महिला अधिकारी के विरुद्ध अपमानजनक आरोप एवं मुर्दाबाद नारे लगाए। बता दे कि इंदर सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री नागर ने सिंह चौहान के छोटे भाई , सांसद भारतीय जनता पार्टी अनीता चौहान के देवर है।