Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Secretariat E-Office Down

Bhopal Vallabh Bhavan: मध्य प्रदेश में मंत्रालय में 7 घंटे ठप रहा ई-ऑफिस, 52 विभागों का काम प्रभावित

भोपाल के वल्लभ भवन में एनआईसी सर्वर की तकनीकी खराबी से ई-ऑफिस करीब सात घंटे बंद रहा। 52 विभागों में ऑनलाइन काम और ई-अटेंडेंस प्रभावित हुई।


bhopal vallabh bhavan मध्य प्रदेश में मंत्रालय में 7 घंटे ठप रहा ई-ऑफिस 52 विभागों का काम प्रभावित

Bhopal News |

भोपाल। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी दफ्तर वल्लभ भवन में गुरुवार को ई-ऑफिस पोर्टल एनआईसी में आई तकनीकी खराबी आने से अचानक बंद हो गया। कामकाज ठप होने से मंत्रालय में करीबन सात घंटे तक ऑनलाइन फाइलिंग समेत कई जरूरी प्रक्रियाएं रुक गईं। पोर्टल बंद होने के बाद अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना मुख्य सचिव को दी गई। पोर्टल की खराबी से शाम को सरकारी कर्मचारियों की ईं- अटेंन्डेंस भी नहीं लग पाई।

अधिकारियों के अनुसार नेशनल इंफारमेटिर्स सेंटर एनआईसी से ही अचानक पोर्टल बंद होने से मंत्रालय समेत पूरे प्रदेश के सरकारी विभागों में करीबन सात घंटे तक शासकीय कार्य प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि एनआईसी सर्वर में तकनीकी खराबी आने की वजह से पोर्टल बंद हो गया। इससे ऑनलाइन फाइलिंग, ई-टेंडरिंग समेत ट्रेजरी ट्रांजेक्शन में दिक्कत आई। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के आधिकारिक कार्य समय के दौरान ऑनलाइन कार्य पूरी तरह बंद रही, जिससे अधिकारी और कर्मचारी फाइलों का मूवमेंट नहीं कर सके और काम पूरी तरह प्रभावित रहा। 

इसके पूर्व सितंबर 2025 में भी सर्वर और तकनीकी समस्याओं के कारण ई-ऑफिस सिस्टम लगातार 5 दिनों तक ठप रहा था, जिससे प्रदेश के सभी 52 विभागों का काम रुक गया था। आज एनआईसी सर्वर में आई तकनीकी गड़बड़ी से यह समस्या उत्पन्न हुई। एनआईसी अधिकारियों ने सर्वर को दोपहर दो बजे तक ठीक करने की समय-सीमा तय की थी, लेकिन दोपहर 2.45 बजे तक भी पोर्टल पूरी तरह वर्किंग मोड में नहीं आ पाया था, जिससे कामकाज साढ़े चार घंटे से ज्यादा प्रभावित रहा। एक जनवरी 2025 से मंत्रालय में पेपरलेस व्यवस्था को अनिवार्य किया गया था, जिसके बाद से ई-ऑफिस पोर्टल ही पूरे मंत्रालयीन कामकाज का मुख्य आधार बना हुआ है।

Related to this topic: