मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। खजुराहो, नौगांव और रतलाम में तापमान 43 डिग्री पार पहुंच गया। ग्वालियर सबसे गर्म रहा। कई जिलों में लू का अलर्ट जारी, अप्रैल अंत में हल्की बारिश के संकेत।
भोपाल सहित प्रदेश के सभी महानगर लू की चपेट में, ग्वालियर महानगर सबसे गर्म
अप्रैल का अंतिम सप्ताह में गर्मी अपने पिछले रिकार्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही है। राज्य के खजुराहो, नौगांव और मंदसौर का अधिकतम तापमान इस सीजन में 43 डिग्री के पार हो गया है। राज्य के कई इलाकों में रात के समय भी लू की तपिश महसूस की जा रही है। शनिवार से अगले 5 दिन तक तापमान में कोई खास बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बावजूद इसके बादकई स्थानों में आंधी-तूफान के साथ बूदांबूदी के आसार बन रहे
आज भी 20 से अधिक जिलों में लू की चेतावनी
प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, उमरिया, मंडला, बालाघाट, मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ और आलीराजपुर समेत कई इलाके इसकी चपेट में रहेंगे। बाकी जिलों में भी भीषण गर्मी बनी रहेगी।
महीने के अंत में मौसम बदलने के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के आखिरी दिनों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। 27 और 28 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा
पिछले साल एक डिग्री कम चढ़ा पारा
पिछले साल अप्रैल की तुलना में मौजूदा समय राहत भरे कहे जा सकते हैं। 2025 के मुकाबले इस साल अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा रही है। पिछले साल खजुराहो और नौगांव का पारा 44.2 दर्ज किया गया। जबकि मौजूदा समय में यह 43 डिग्री के आसपास ही है। रतलाम का पारा भी 43.2 डिग्री के नजदीक बना हुआ है।
रात में भी नहीं राहत
दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं (लू) चल रही हैं। इससे रात में भी गर्मी से राहत कम मिल रही है।
बड़े शहर भी तप रहे हैं ग्वालियर सबसे गर्म
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर तेज बना हुआ है। शनिवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा। भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 42 डिग्री और उज्जैन में 41.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। सागर और छिंदवाडा सहित कई जिलों का तापमान जहां 40 पार है। वहीं राज्य के 17 जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्स्यिस से अधिक दर्ज किया गया है। बता दें कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में उच्चतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
इंदौर में तापमान 41.4 डिग्री
शनिवार को इंदौर में दोपहर 2:30 बजे पारा 41.4 डिग्री रहा। ऐतिहासिक आंकड़ों की बात करें तो 25 अप्रैल 1958 को इंदौर सबसे ज्यादा गर्म रहा था, तब तापमान 44.6 डिग्री दर्ज हुआ था। पिछले 10 सालों में 2019 सबसे गर्म रहा (43.5 डिग्री), जबकि इस वर्ष 2026 में पारा 42.6 (नोट के अनुसार) तक पहुंचा है।