Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP Heatwave: Schools Continue Amid 43°C Heat Alert

मध्य प्रदेश में 43 डिग्री की झुलसाती गर्मीः 20 जिलों में लू का अलर्ट, भोपाल सहित कई जिलों में स्कूलों का समय बदला

मध्य प्रदेश में तापमान 43 डिग्री पार पहुंच गया है। 20 जिलों में लू का अलर्ट जारी है। तेज गर्मी के बीच बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं, भोपाल, रायसेन सहितकई जिलों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है।


मध्य प्रदेश में 43 डिग्री की झुलसाती गर्मीः 20 जिलों में लू का अलर्ट भोपाल सहित कई जिलों में स्कूलों का समय बदला

Meta AI

भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्मी ने अब विकराल रूप ले लिया है। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि तेज धूप और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 20 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। कई जगहों पर छात्रों ने कहा कि इतनी तेज गर्मी में पढ़ाई मुश्किल हो गई है और अब छुट्टियां घोषित कर दी जानी चाहिए।

 कई जिलों में बदला स्कूल टाइम

स्थिति को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

  • भोपाल में सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक 
  • रायसेन और अनूपपुर: सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक
  • डिंडौरी: नर्सरी से 8वीं तक सुबह 7:30 से 12 बजे तक
  • मैहर: नर्सरी से 12वीं तक सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक

 कई शहरों में रिकॉर्ड तोड़ तापमान

गुरुवार को नर्मदापुरम में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। रतलाम में 42.8 डिग्री के साथ दूसरा स्थान रहा। इसके अलावा धार, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और अन्य जिलों में भी लू जैसे हालात बने हुए हैं।

 प्रमुख शहरों का तापमान

  • दमोह, मंडला: 42°C
  • शाजापुर: 41.8°C
  • गुना: 41.7°C
  • टीकमगढ़, छिंदवाड़ा: 41.5°C
  • उमरिया, श्योपुर: 41.4°C
  • धार, खजुराहो: 41°C
  • सतना: 40.9°C
  • खरगोन: 40.8°C
  • सागर: 40.7°C
  • दतिया, सीधी: 40.6°C
  • खंडवा, बैतूल: 40.5°C
  • सिवनी, रीवा: 40.4°C
  • नौगांव: 40.2°C

 मौसम विभाग की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी से राहत की संभावना कम है और लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Related to this topic: