Breaking News
  • MP विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा
  • मध्य प्रदेश-राजस्थान में बारिश, ओले गिरे, उत्तराखंड में बर्फबारी
  • मथुरा में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक ही परिवार चार युवकों की मौत
  • UP: उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में घायल अंपायर की मौत
  • बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ब्राजील का नागरिक से भारी मात्रा में कोकीन जब्त
  • महाराष्ट्र में मुस्लिमों के 5% आरक्षण का आदेश रद्द, 2014 में कांग्रेस अध्यादेश लाई थी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP में अप्रैल से पहले अतिथि शिक्षक भर्ती

अप्रैल से पहले MP में होगी अतिथि शिक्षक भर्ती, DPI ने तेज की तैयारी

एमपी में अप्रैल से पहले अतिथि शिक्षकों की भर्ती की तैयारी शुरू। 500 से अधिक शिक्षक रिटायर, नए सत्र में 80 हजार शिक्षकों की जरूरत।


अप्रैल से पहले mp में होगी अतिथि शिक्षक भर्ती dpi ने तेज की तैयारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूलों में अप्रैल से पहले अतिथि शिक्षकों की भर्ती हो जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वर्तमान में लगभग 500 से अधिक शिक्षक रिटायर हो चुके हैं। वहीं, कई शिक्षकों के निधन से भी पद रिक्त हुए हैं। ऐसे में नए सत्र में करीब 80 हजार शिक्षकों की आवश्यकता है। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेशभर में लगभग 76 हजार अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। इनका कार्यकाल मार्च में समाप्त हो जाएगा। 


मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेज दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिकारियों की बैठकें भी हो चुकी है। शीघ्र ही भर्ती का कार्यक्रम समय- सीमा के साथ किया जाएगा। डीपीआई का कहना है कि एक अप्रैल से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी।


मई में ग्रीष्म अवकाश

अधिकारियों के अनुसार अप्रैल में नए सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी, जबकि मई में ग्रीष्म अवकाश रहेगा। 15 जून से स्कूल पुन: खुलेंगे और जुलाई से नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रवेशोत्सव के साथ ही शिक्षण कार्य को गति देने की तैयारी की जा रही है।


डीपीआई संचालक केके द्विवेदी ने बताया कि अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आवश्यक प्रक्रिया जारी है। सत्र प्रारंभ होते ही रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई की जाएगी।