Breaking News
  • बागेश्वर धाम में तीरंदाजी, तलवार-भाला चलाना सिखाएंगे: गुरुकुलम में शास्त्र के साथ शस्त्र की भी शिक्षा
  • सिंगापुर: CM योगी ने टेमासेक के चेयरमैन से की मुलाकात, यूपी में बड़े निवेश पर की चर्चा
  • झारखंड निकाय चुनावः 48 शहरों में मतदान शुरू, रांची में मतदाताओं की लंबी कतार
  • पटना: फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • छत्तीसगढ़: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया
  • पश्चिम बंगाल की जनता के लिए पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी: CAA का जिक्र, घुसपैठ पर लगाम की बात

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP govt announces price support for mustard bonus

एमपी में सरसों पर भी भावांतर का लाभः CM बोले- उड़द पर बोनस मिलेगा; किसान होंगे “ऊर्जा दाता”

मध्य प्रदेश सरकार ने सरसों पर भावांतर योजना लागू करने का संकेत दिया है, उड़द पर बोनस और दलहन उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा है।


एमपी में सरसों पर भी भावांतर का लाभः cm बोले- उड़द पर बोनस मिलेगा किसान होंगे “ऊर्जा दाता”

भोपाल। आज बजट सत्र के छठवें दिन विधानसभा में किसानों को लेकर एक बड़ी घोषणा सुनी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरसों पर भी भावांतर भुगतान योजना लाने की दिशा में सरकार काम कर रही है, ताकि जब मंडी भाव MSP से नीचे जाएं तो सरकार किसान के खाते में अंतर राशि भेजे, और कोई नुकसान न झेलना पड़े। यह फैसला किसानों में चर्चा का विषय बन गया है, खासकर सरसों उत्पादकों के बीच। 

भावांतर का दायरा बढ़ेगा?

मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि जैसे सोयाबीन के लिए भावांतर योजना पहले ही लागू है, अब सरसों सहित अन्य तिलहन और दलहन फसलों के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था पर विचार हो रहा है। इससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके। 

उड़द पर बोनस की घोषणा

सरकार ने उड़द (urad) पर बोनस देने का भी उल्लेख किया, ताकि दलहन उत्पादन को बढ़ावा मिले और किसान की आमदनी बेहतर हो। बोनस राशि के लिए बजट में लगभग ₹150 करोड़ की व्यवस्था को मंजूरी दी गई है, जो किसानों के खाते में सीधे राहत के रूप में जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस केवल समर्थन मूल्य देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दलहन उत्पादन बढ़ाने, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने और किसान को “ऊर्जा दाता” यानी आत्मनिर्भर किसान बनाने पर भी है। किसानों के ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे ताकि वे बिजली-उत्पादन जैसे विकल्प से अपनी आय बढ़ा सकें। यह घोषणा कुछ हद तक केंद्र की योजनाओं से भी मेल खाती है, जिन्हें राज्य में भी आगे बढ़ाने की कोशिशें हैं। 

height=467

विधानसभा में कांग्रेस का विरोध

इससे पहले विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने सरसों भावांतर, बोनस व किसान मुद्दों को लेकर सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार को अब शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए और फसलों के सही दाम सुनिश्चित करना चाहिए, न की केवल घोषणाओं तक ही रह जाना चाहिए।

किसान को राहत व उत्पादन को बल

मुख्यमंत्री ने सदन में यह भी दावा किया कि सरकार द्वारा पहले से लागू नीतियों से प्रदेश में दलहन और तिलहन का उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आमदनी में सकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना और बोनस से किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी और वे टिकाऊ खेती व बेहतर उत्पादन की ओर अग्रसर होंगे। लंबे समय से MSP, भावांतर और बोनस जैसी योजनाओं को लेकर किसानों की मांग रही है कि जब बाजार भाव MSP के नीचे गिरता है, तो सरकार को अंतर राशि का भुगतान करना चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार अब इसे अपने कृषि सुधार एजेंडे का अहम हिस्सा बना रही है। 

Related to this topic: