Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

Abhyudaya MP Growth Summit: अमित शाह ने दी प्रदेश 2 लाख करोड़ की सौगात

Abhyudaya MP Growth Summit: अमित शाह ने दी प्रदेश 2 लाख करोड़ की सौगात

केंद्रीय गृह मंत्री ने 2 लाख से अधिक निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

abhyudaya mp growth summit अमित शाह ने दी प्रदेश  2 लाख करोड़ की सौगात

ग्वालियर में आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के अवसर पर एमपी को मिली कई सौगातें। प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर निवेश एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुदृढ़ करने और नीतिगत बदलावों से प्रदेश में निवेश अनुकूल वातावरण बनाने के संपूर्ण प्रयासों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया।

जब ग्वालियर पहुंचे शाह

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित 'अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट' में उन्होंने हिस्सा लिया और औद्योगिक इकाइयों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ₹725 करोड़ की प्रोत्साहन सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।

दौरे की बड़ी बातें

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने 2 लाख से अधिक निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। शाह ने इस अवसर पर ग्वालियर मेले का उद्घाटन और अटल संग्रहालय में किए गए उन्नयन कार्यों का भी लोकार्पण किया इस अवसर पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई नेता उपस्थित थे।

इन कार्यों को मिलेगी रफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर के विकास को नई गति मिल रही है. ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट 2025' के अंतर्गत आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के लिए सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹254.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया. इसके साथ ही ग्वालियर परिक्षेत्र में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ₹361.90 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹288.61 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान की गई।