Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

ACS Ashok Barnwal

ACS Ashok Barnwal: MP को मिला नया कार्यवाहक मुख्य सचिव, वर्णवाल को मिली कमान

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सबसे बड़े पद का एक बड़ा आदेश जारी किया है।


acs ashok barnwal mp को मिला नया कार्यवाहक मुख्य सचिव वर्णवाल को मिली कमान

ACS Ashok Barnwal: MP को मिला नया कार्यवाहक मुख्य सचिव, वर्णवाल को मिली कमान |

ACS Ashok Barnwal: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सबसे बड़े पद का एक बड़ा आदेश जारी किया है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह मुख्य सचिव अनुराग जैन का स्थान लेंगे। वही केन्द्र सरकार ने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी और एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। 

वर्णवाल संभाल रहे ये जिम्मेदारियां

आपको बता दें कि अशोक वर्णवाल वर्तमान में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, अपर मुख्य सचिव भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग और आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे है। अब वर्णवाल इन विभागों के साथ-साथ मुख्य सचिव का प्रभार भी संभालेंगे।  

अनुराग जैन का तबादला 

मोहन सरकार के प्रमुख सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित था, लेकिन केंन्द्र सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का सीईओ नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। 

कौन हैं अशोक वर्णवाल?

बता दें कि अशोक वर्णवाल झारखंड़ के मूल निवासी है। वे 15 सितंबर 1991 को IAS बने थे। उनके पास बी.टेक. और राजनीति, वाणिज्य व नीति प्रबंधन में स्नातकोत्तर की उपाधि है।  वे मध्य प्रदेश के गुना, शहडोल और देवास जिलों के कलेक्टर रह चुके है। इसके अलावा वे वन, पर्यावरण, कृषि और स्वास्थ्य जैसे कई विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।  

Related to this topic: