Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, पचमढ़ी अभ्यारण्य का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, पचमढ़ी अभ्यारण्य का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा


कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले पचमढ़ी अभ्यारण्य का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा

MP CM Mohan Yadav Cabinet Meeting 2025: मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में मंगलवार को हुई मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया गया। राज्य सरकार ने पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण्य का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने का निर्णय किया है। नर्मदा अंचल के शिवाजी कहे जाने वाले राजा भभूत सिंह की स्मृति और जनजातीय समाज के योगदान को समर्पित यह बैठक वंदे मातरम के गायन के साथ शुरू हुई।

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के निर्णयों को साझा करते हुए बताया कि राजा भभूत सिंह की कर्मभूमि और जन्मभूमि पचमढ़ी में है जहां यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। उन्होंने इतिहास में अंग्रेजों को मक्खियों के जरिए भगाने जैसे साहसिक कार्य किए। अपने क्षेत्रीय प्रभाव और बहादुरी के कारण उन्हें नर्मदा अंचल का शिवाजी कहा जाता है।

कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 11 साल पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उज्जैन में 5 जून को वेलनेस समिट का आयोजन किया जाएगा।

इंदौर स्थित आईआईटी में एग्रो आईआईटी हब स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष रखा है। इस हब के जरिए कृषि तकनीक को बढ़ावा मिलेगा और युवा किसान स्टार्टअप शुरू कर सकेंगे। इससे कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

राजस्व विभाग में 500 पदों को समाप्त कर 1200 नए पद बनाए जाएंगे, जिनमें विशेष रूप से आईटी पदों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

राजस्व विभाग में प्रमुख राजस्व आयुक्त और आयुक्त अभिलेख के पदों को मिलाकर नया पद 'कमिश्नर लैंड रिसॉर्स मैनेजमेंट' बनाया गया है।

कैबिनेट ने श्रम विभाग में संशोधन को भी हरी झंडी दे दी है। इसमें महिलाओं के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे सुरक्षित माहौल में रात के समय काम कर सकें। इसके लिए नियमों में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार का शोषण न हो। साथ ही ठेका श्रमिकों के नियमों में भी सुधार किया जाएगा। लेबर एक्ट में किए गए इन संशोधनों को मंजूरी मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर तारीफ की

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने इंदौर में मेट्रो सेवा की शुरुआत करने के साथ-साथ सतना और दतिया को हवाई अड्डे की सौगात दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रधानमंत्री ने सराहना की है। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान में खंडवा जिले को देश का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने बधाई दी।

Related to this topic: