Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

विदेश यात्रा से लौटने के बाद पहली कैबिनेट बैठक, जानिए मोहन सरकार के अहम निर्णय

विदेश यात्रा से लौटने के बाद पहली कैबिनेट बैठक, जानिए मोहन सरकार के अहम निर्णय

विदेश यात्रा से लौटने के बाद पहली कैबिनेट बैठक जानिए मोहन सरकार के अहम निर्णय

MP Cabinet Decision : मध्यप्रदेश। विदेश यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली बार कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के निर्णय की जानकारी दी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में वन्य प्राणी संरक्षण और जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए विशेष योजनाएँ तैयार की जा रही हैं।

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

उज्जैन के विक्रमोत्सव व्यापार मेले और ग्वालियर में लगने वाले राजमाता सिंधिया मेले में ऑटोमोबाइल्स पर मिलने वाली 50% टैक्स छूट का अनुमोदन आज कैबिनेट द्वारा किया गया।

पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के लिए विभागों द्वारा मिलकर समन्वित प्रयास करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेन यात्रा के दौरान Submer कंपनी का भ्रमण किया। इस दौरान मध्यप्रदेश में अत्याधुनिक डाटा सेंटर स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया। आज की कैबिनेट बैठक में इस पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

गांधी सागर जल विद्युत गृह (मध्यप्रदेश) और राणा प्रताप सागर जल विद्युत गृह (राजस्थान) के संयुक्त नवीनीकरण का निर्णय लिया गया है। यह कार्य दोनों राज्य सरकारें मिलकर संयुक्त रूप से संपादित करेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश सभी मंत्रीगणों और प्रशासन को दिए हैं।

Related to this topic: