Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

13 साल बाद की गई वित्तीय अधिकारों की समीक्षा, जानिए मोहन कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

13 साल बाद की गई वित्तीय अधिकारों की समीक्षा, जानिए मोहन कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

13 साल बाद की गई वित्तीय अधिकारों की समीक्षा जानिए मोहन कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

MP Cabinet Decision : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट हुई। इस बैठक में नीति आयोग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही गई बातों की चर्चा हुई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, वित्तीय अधिकारों की समीक्षा की गई है। आखिरी बार यह समीक्षा 2012 में हुई थी। इस समीक्षा के तहत वित्तीय अधिकारों का विकेन्द्रीकरण किया गया है।

मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से पूर्व पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, 'नारी शक्ति की अप्रतिम आदर्श लोकमाता के जनहितों के कार्यों से प्रेरित हमारी सरकार सेवा, सुशासन एवं विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।'

कैबिनेट के अहम निर्णय :

- वित्तीय अधिकारों की समीक्षा की गई जो आखिरी बार 2012 में हुई थी। तब से टेक्नोलोजी में परिवर्तन आया है। वित्तीय अधिकारों के विकेन्द्रीकरण के तहत विभाग के अध्यक्षों के अधिकार बढ़ाए गए हैं। कुछ नवीन पद जो पहले नहीं थे उनके सृजन का अधिकार दिया गया है। बजट का पूरा उपयोग हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रक्रिया का सरलीकरण भी किया गया है।

- 30 मई को अहिल्यावाहिनी बाइक रैली निकलेगी। भोपाल में सीएम मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, नीति आयोग की बैठक में टियर -2 और 3 सिटी के लिए मास्टरप्लान बनाए जाने की बात पीएम मोदी ने कही है।

- किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार प्रयासरत है। 26 मई को नरसिंहपुर में आयोजित किसान उद्योग समागम में लगभग 4736 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ है, इससे 6 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

- निवेश आकर्षित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रयासरत है। यह बहुत गर्व की बात है कि प्रदेश की निवेश नीतियां बहुत प्रभावी हैं और सभी ने इसकी सराहना की है।

- मध्यप्रदेश सरकार ने "विकसित मध्यप्रदेश 2047" विजन डॉक्युमेंट

तैयार कर लिया है। उस पर मंथन किया जा रहा है।

- जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह जी के सम्मान में 3 जून को पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा इंदौर मेट्रो ट्रेन और सतना व दतिया के एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण भी किया जाएगा।

- उज्जैन में शिप्रा नदी के घाट का वर्चुअल भूमि पूजन होगा। जहां - जहां कार्यक्रम होगा वहां प्रभारी मंत्री व्यवस्था देखेंगे।

Related to this topic: