Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP उपनिर्वाचन 2025: सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक, जानें पूरी चुनावी तिथियां”

MP उपनिर्वाचन 2025: सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक, जानें पूरी चुनावी तिथियां”

mp उपनिर्वाचन 2025 सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक जानें पूरी चुनावी तिथियां”

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उपनिर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मतदान 29 दिसंबर को होगा। उपनिर्वाचन के लिए सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 8 दिसंबर से शुरू होगा।

नगरीय निकाय और पंचायतों के लिए चुनावी तैयारियां शुरू

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 15 दिसंबर तक लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 16 दिसंबर को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन भी किया जाएगा।

नगरीय निकायों में मतदान 29 दिसंबर

नगरीय निकायों में मतदान 29 दिसंबर को सुबह 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 31 दिसंबर को सुबह 9.00 बजे से की जाएगी।

पंचायतों में मतदान 29 दिसंबर को सुबह 7.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक होगा। पंच पद के लिए मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की, विकास खंड मुख्यालय पर ईवीएम से की जाने वाली मतगणना 2 जनवरी को सुबह 8.00 बजे से होगी। इसी दिन सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

परिणामों की घोषणा 5 जनवरी 2026

जिला पंचायत सदस्यों एवं पंच पद के लिए परिणामों की घोषणा 5 जनवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे से की जाएगी। पंचायत उपनिर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य के 4, जनपद पंचायत सदस्य के 14, सरपंच के 67 और 3872 पंच पदों के लिए निर्वाचन होगा।

Related to this topic: