Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Board 2nd Exam Begins Today

MP Board 2nd Exam: 3.53 लाख छात्र देंगे परीक्षा, नकल रोकने सख्त इंतजाम; जानिए टाइमिंग और एंट्री नियम

एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा आज से शुरू। 3.53 लाख छात्र देंगे एग्जाम, नकल रोकने सख्त इंतजाम और एंट्री नियम जानिए।


mp board 2nd exam 353 लाख छात्र देंगे परीक्षा नकल रोकने सख्त इंतजाम जानिए टाइमिंग और एंट्री नियम

MP Board 2nd Exam Schedule |

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार से 10 और 12 वीं के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक और अवसर मिलेगा। बोर्ड की दूसरी परीक्षा में दोनों कक्षाओं से लगभग 3.53 लाख बच्चे परीक्षा देंगे। हालांकि पहली परीक्षा में फेल छात्रों की संख्या की तुलना में ये आंकड़े कम है। परीक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 

द्वितीय परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 624 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी भोपाल में लगभग 24 केंद्र निर्धारित हैं। हर जिले में केंद्रों का चयन इस तरह किया गया है कि अधिक से अधिक छात्रों को सुविधा मिल सके। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था न हो।

ये रहे समय और प्रवेश का नियम

माशिमं के सचिव के अनुसार परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय किया है। विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे सुबह 8 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं, ताकि समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके। प्रवेश को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक ही छात्रों को केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका उद्देश्य परीक्षा की अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखना है।

Related to this topic: