MP Board Copies: Students Wrote Emotional Appeals

“पास कर दो सर…”: MP बोर्ड कॉपियों में छात्रों के इमोशनल मैसेज, टीचर्स भी हैरान

ग्वालियर में MP बोर्ड की कॉपियों में छात्रों ने पास होने के लिए भावनात्मक और अजीब मैसेज लिखे। टीचर्स भी हैरान रह गए, लेकिन मूल्यांकन पर कोई असर नहीं पड़ा।

“पास कर दो सर…”: MP बोर्ड कॉपियों में छात्रों के इमोशनल मैसेज, टीचर्स भी हैरान

MP Board Exam Copy

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एमपी बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है। 10वीं और 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान छात्रों द्वारा लिखे गए इमोशनल और अजीब मैसेज चर्चा का विषय बन गए हैं।

55 से ज्यादा कॉपियों में लिखी गईं फरियादें

जानकारी के अनुसार, जिले में 22 फरवरी से 4 अप्रैल तक करीब 2.66 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इनमें से 55 से अधिक कॉपियों में छात्रों ने उत्तर लिखने के बजाय टीचर्स से पास कराने की अपील करते हुए संदेश लिखे।

'शादी करवा दूंगा' से लेकर 'मां बीमार है' तक

कई छात्रों ने भावनात्मक अपील करते हुए अलग-अलग तरह के संदेश लिखे। कुछ ने लिखा, 'सर मुझे पास कर दो, आपकी शादी अपनी साली से करवा दूंगा', 
“मां को कैंसर है, पढ़ाई नहीं हो पाई, मुझे पास कर दीजिए”।  करीब 23 कॉपियों में माता-पिता की बीमारी का जिक्र किया गया, जबकि कुछ छात्राओं ने फेल होने पर शादी टूटने की बात लिखी।

पैसे भेजने का ऑफर भी दिया

कुछ मामलों में छात्रों ने अपने मोबाइल नंबर के साथ यह भी लिखा कि उन्हें पास कर दिया जाए, बदले में वे पैसे भेज देंगे। कई कॉपियां पूरी तरह खाली भी पाई गईं, जो मूल्यांकन के दौरान सामने आईं। कॉपी जांचने वाले शिक्षकों का कहना है कि इस तरह के मैसेज हर साल देखने को मिलते हैं। लेकिन इनका मूल्यांकन प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ता। अंक केवल लिखे गए उत्तरों के आधार पर ही दिए जाते हैं।

प्रिंसिपल ने की पुष्टि

ग्वालियर के एक मूल्यांकन केंद्र के प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह आजाद ने ऐसे मैसेज मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं कई बार भावनात्मक या हास्यपूर्ण तरीके से पास होने की अपील करते हैं, लेकिन मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाता है।

छात्रों को सलाह

शिक्षकों ने छात्रों से अपील की है कि वे ऐसे शॉर्टकट अपनाने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान दें। उनका कहना है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का यही एकमात्र तरीका है।

जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि इन इमोशनल अपील करने वाले छात्रों का परिणाम कैसा रहता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026