Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > प्रदेश

MP Board 10th 12th Result 2026 Date Announced

MP Board Result 2026: 24 घंटे में आ रहा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सीएम मोहन यादव करेंगे जारी

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होगा। इस बार परिणाम पहले घोषित हो रहा है, जिससे छात्रों को आगे की तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा।


mp board result 2026 24 घंटे में आ रहा 10वीं-12वीं का रिजल्ट सीएम मोहन यादव करेंगे जारी

भोपाल। Madhya Pradesh Board of Secondary Education 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित करेगा। इस बार रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथों की जाएगी।

इस साल बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया समय से पहले पूरी कर ली है, जिसके चलते परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में करीब तीन सप्ताह पहले जारी किया जा रहा है। इससे प्रदेश के करीब 16 लाख विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस बार तीन हफ्ते पहले रिजल्ट

पिछले वर्ष 2025 में 12वीं बोर्ड का परिणाम 6 मई को घोषित हुआ था। लेकिन इस बार कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेज गति से पूरा किया गया, जिससे परिणाम जल्दी जारी किया जा रहा है।बोर्ड का मानना है कि समय से पहले रिजल्ट जारी होने से छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े फैसले लेने में सुविधा मिलेगी।

पिछले साल का परिणाम कैसा रहा

  • कुल पास प्रतिशत: 74.48%

  • नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 77.55%

  • स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 26.48%

पिछले साल का परिणाम संतोषजनक माना गया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की थी।

छात्राओं ने मारी थी बाजी

हर साल की तरह पिछले वर्ष भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। इससे यह स्पष्ट होता है कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राएं लगातार आगे बढ़ रही हैं।साथ ही बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की, जिससे रिजल्ट की गुणवत्ता भी बेहतर मानी गई।

जल्द रिजल्ट आने से छात्रों को फायदा

इस बार परिणाम जल्दी घोषित होने से छात्रों को कई तरह के लाभ मिलेंगे:कॉलेज एडमिशन के लिए अधिक समय, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सुविधा,करियर से जुड़े निर्णय लेने में आसानी,पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा प्रक्रिया समय पर पूरी होगी

Related to this topic: