MP Board Result 2026: Girls Top, 16-Year Record Br

मोहन सरकार की शिक्षा क्रांति: एमपी बोर्ड में 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, बेटियों ने फिर मारी बाजी

मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित हो गया है। बेटियों ने टॉप पोजिशन हासिल कर 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। पन्ना और भोपाल की छात्राएं बनीं राज्य टॉपर।

मोहन सरकार की शिक्षा क्रांति:  एमपी बोर्ड में 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, बेटियों ने फिर मारी बाजी

MP Board Topper List

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार के नतीजों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। बोर्ड के अनुसार, 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत पिछले 16 वर्षों में सबसे अधिक रहा है। वहीं, 10वीं में भी प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है।  इस बार का रिजल्ट मध्य प्रदेश की बदली हुई तस्वीर दिखा रहा है जिसमें डॉ. मोहन सरकार की शिक्षा क्रांति का असर दिखाई दे रहा है।

10वीं में पन्ना की प्रतिभा सोलंकी बनीं टॉपर

10वीं कक्षा की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस बार पन्ना जिले की प्रतिभा सोलंकी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। बोर्ड आंकड़ों के अनुसार 10वीं में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। जहां सरकारी स्कूल पास प्रतिशत: 76.80% रहा। वहीं, प्राइवेट स्कूल पास प्रतिशत: 68.64% दर्ज किया गया। 

मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है। कुल 378 चयनित छात्रों में 235 छात्राएं शामिल रहीं, जबकि 143 छात्र ही जगह बना पाए।

12वीं में भोपाल की खुशी और चांदनी संयुक्त टॉपर

बता दें कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं। इस बार परिणाम ने 16 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कुल पास प्रतिशत 76.01% दर्ज किया गया है। राज्य टॉपर्स की बात करें तो भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए हैं। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत: 76.01% रहा। वहीं, सेल्फ स्टडी छात्रों का पास प्रतिशत: 30.60% रहा। 

इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

सरकारी स्कूल पास प्रतिशत: 80.43%
प्राइवेट स्कूल पास प्रतिशत: 69.67%

जिलों का प्रदर्शन और मेरिट लिस्ट

इस बार जिलों के प्रदर्शन में भी बड़ा अंतर देखने को मिला है। 12वीं में झाबुआ जिला 93.23% पास प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा। 10वीं में अनूपपुर जिला शीर्ष प्रदर्शन करने वाला जिला रहा। मेरिट लिस्ट में इस बार भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा। कुल 221 टॉप रैंकर्स में 158 छात्राएं और केवल 63 छात्र शामिल हैं।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026