MP Board Result 2026 Out: Check 10th 12th

MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक और डाउनलोड मार्कशीट

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 घोषित। 10वीं में 73.42% और 12वीं में 76.01% छात्र पास। यहां जानें रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट तरीका और टॉपर्स की जानकारी।

By : स्वदेश डेस्क
MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक और डाउनलोड मार्कशीट

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया। इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 73.42% और 12वीं का 76.01% दर्ज किया गया है। प्रदेशभर के करीब 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें लगभग 9 लाख छात्र 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे।

टॉपर्स की सूची में छात्राओं का दबदबा

इस बार भी परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 10वीं परीक्षा में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं परीक्षा में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 494 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया। मेरिट सूची में भी छात्राओं की संख्या अधिक रही, जो शिक्षा के क्षेत्र में उनके बढ़ते प्रदर्शन को दर्शाता है।

टॉपर्स की सूची (नाम, अंक और स्थान)

  • प्रतिभा सिंह सोलंकी – 499 अंक – पहला स्थान
  • अक्षरा घोड़ेश्वर – 498 अंक – दूसरा स्थान
  • अभय गुप्ता – 498 अंक – तीसरा स्थान
  • योगेंद्र सिंह परमार – 497 अंक – तीसरा स्थान
  • अनन्या – 497 अंक – तीसरा स्थान
  • शिवम – 497 अंक – तीसरा स्थान
  • अर्जुन – 497 अंक – तीसरा स्थान
  • अवनीश – 497 अंक – तीसरा स्थान
  • हिमांशी – 497 अंक – तीसरा स्थान
  • श्रेया – 496 अंक – चौथा स्थान
  • रश्मि – 496 अंक – चौथा स्थान

जिलों और स्कूलों का प्रदर्शन

जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो 12वीं में झाबुआ पहले स्थान पर रहा, जबकि अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा। 10वीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.80% रहा, जो निजी स्कूलों के 68.64% से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। इससे स्पष्ट है कि सरकारी स्कूलों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं 10वीं में करीब 2.89 लाख छात्र फेल घोषित किए गए हैं।

खुशी रॉय

भोपाल में खुशी रॉय ने टॉप किया है। 

 ग्वालियर की रागिनी शर्मा के 87.8% आए।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।

  • वेबसाइट पर जाएं

  • संबंधित कक्षा (10वीं/12वीं) के लिंक पर क्लिक करें

  • रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें

  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

सेकेंड चांस एग्जाम की सुविधा

इस वर्ष पूरक परीक्षा को खत्म कर दिया गया है और उसकी जगह ‘सेकेंड चांस एग्जाम’ की व्यवस्था लागू की गई है। इसमें फेल, अनुपस्थित या अपने अंक सुधारना चाहने वाले छात्र शामिल हो सकेंगे। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन को सुधारने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026