Breaking News
  • H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर वसूलने का आदेश रद्द: कोर्ट बोला- ट्रम्प फीस के नाम पर टैक्स नहीं ले सकते
  • भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए: 2 साल में देश के एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए
  • मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन को झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की याचिका

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Blacklists 8 Contractors Over Poor Work

एमपी में घटिया सड़क और पुल निर्माण पर बड़ा एक्शन 8 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

मध्यप्रदेश में सड़क और पुल निर्माण की खराब गुणवत्ता पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एमपीआरडीसी ने 8 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।


एमपी में घटिया सड़क और पुल निर्माण पर बड़ा एक्शन 8 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

MP Poor Road Development Action |

भोपाल। प्रदेश में पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी की ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सडक़ और पुलों के 35 निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद 29 कार्यों का गुणवत्ता में भारी कमी पाई गई। एमपीआरडीसी के सीएमडी भरत यादव ने वर्तमान एवं तत्कालीन अधिकारियों को नोटिस जारी करने, परियोजना से जुड़े कंसल्टेंट आईक्यूटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा निर्माण एजेंसी मेसर्स बीआर. गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इंदौर समेत आठ ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा इन कार्यों के जिम्मेदारी वर्तमान और तत्कालीन दोषी अधिकारियों को भी नोटिस दिए जाएंगे। 

मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सीएमडी यादव ने यह बड़ी कार्रवाई बारिश से पहले रायसेन, सिवनी, दतिया, बड़वानी, शहडोल, रतलाम एवं पन्ना जिलों में निर्माण कार्यों के निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर की। ये रिपोर्ट पांच जून को सात विशेष दलों ने सडक़ें और पुल की गुणवत्ता, प्रगति, तकनीकी मानकों एवं रखरखाव की स्थिति का तकनीकी परीक्षण के बाद बनाई थी। बैठक में प्रमुख अभियंता सडक़/पुल केपीएस राणा, प्रमुख अभियंता भवन एसआर बघेल, प्रमुख अभियंता एमपीबीडीसी अजय श्रीवास्तव, तकनीकी सलाहकार आरके मेहरा सहित प्रदेशभर के मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षण दलों के अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित रहे।

बिल्कुल लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

एमडी यादव ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की तकनीकी लापरवाही, निम्न गुणवत्ता अथवा अनुबंधीय शर्तों के उल्लंघन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल कमियों को चिन्हित करना नहीं बल्कि निर्माण गुणवत्ता में सुधार करना है। निरीक्षण किए 35 निर्माण कार्यों में 21 कार्य लोक निर्माण विभाग की सडक़ एवं पुल, छह कार्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई के भवन निर्माण कार्य, सात मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम तथा एक कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम से संबंधित था। बैठक में निर्धारित लोक कल्याण सरोवरों के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा कर 30 जून तक निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।  

इन सात ठेकेदारों ने की ये गड़बडिय़ां

- शहडोल जिले में लोक निर्माण विभाग के भामौरी - पटना सडक़ मार्ग के कार्य में गुणवत्ता संबंधी गंभीर कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने तथा निर्माण एजेंसी मेसर्स आशीष गुप्ता। 
- पन्ना जिले में करिया -महोद खुर्द मार्ग निर्माण कार्य की गुणवत्ता असंतोषजनक पाए जाने पर निर्माण एजेंसी मेसर्स आर.के. ट्रेडर्स और मेसर्स कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी, छतरपुर।
- पन्ना के मोहेंद्र-पलोही मार्ग की निर्माण एजेंसी मेसर्स आर.एस. इन्फ्रा, सतना। 
- रायसेन के एसएच-15 से बासा-धामनपानी-कुचवाड़ा-किटुआ मार्ग निर्माण एजेंसी मेसर्स जगदीप सिंह एंड कंपनी उत्तर प्रदेश।
अमरावद से पालकाश्री मार्ग के निर्माण एजेंसी मेसर्स चौधरी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स।
- इसी जिले के गैरतगंज स्थित विश्राम गृह निर्माण कार्य के निरीक्षण में एजेंसी मेसर्स शशि कंस्ट्रक्शन कंपनी, मुरैना ।
- सिवनी में मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के निर्माणाधीन गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल, धनोरा कार्य। 

Related to this topic: