Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

संगठन चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान शाम 4 बजे पहुंचेंगे भोपाल, सर्वसम्मति होने पर आज ही हो सक

संगठन चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान शाम 4 बजे पहुंचेंगे भोपाल, सर्वसम्मति होने पर आज ही हो सकती है घोषणा

संगठन चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान शाम 4 बजे पहुंचेंगे भोपाल सर्वसम्मति होने पर आज ही हो सकती है घोषणा

MP BJP State President : भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। निर्वाचन के लिए केन्द्रीय मंत्री और मप्र के संगठन चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान मंगलवार शाम 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। उनके आने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन शाम 4.30 से 6.30 बजे तक जमा किए जाएंगे। इस संबंध में राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर ने 30 जून को निर्वाचन संबंधी अधिसूचना जारी की।

प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन की जांच और वापसी के बाद इसी दिन रात 8.30 बजे से नामांकन पत्रों की अंतिम सूची की घोषणा होगी। मतदान 2 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 तक चलेगा।

इसके तुरंत बाद मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा होगी। हालांकि संगठन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि रायशुमारी के बाद अध्यक्ष पद के लिए किसी भी एक नाम पर सहमति बन जाने की संभावना है। निर्वाचन और मतगणना नहीं होने की स्थिति में सर्वसम्मति से निर्वाचित एक नाम की घोषणा दोपहर 2 बजे से पहले दोपहर 12 बजे तक हो सकती है।

क्या है भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया :

भाजपा की संगठनात्मक नियमावली के अनुसार संगठन चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कुल 379 जिला, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। इन प्रतिनिधियों का चुनाव मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन के समय होता है। यह प्रतिनिधि जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से चुने जाते हैं। इनमें राज्य के कुल सांसदों का 10 प्रतिशत सांसद प्रतिनिधि और राज्य के कुल विधायकों में से 10 प्रतिशत विधायक प्रतिनिधि मतदान कर सकेंगे। मध्यप्रदेश के चुनाव में सांसद प्रतिनिधि के रूप में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मतदान कर सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बीच चुने जाने वाले प्रदेश प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे।

एमपी में अब तक के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष :

Related to this topic: