Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

गिरगिट, भैंस के बाद अब गले में पत्ते डालकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, वन अधिकार पट्टे न दे

गिरगिट, भैंस के बाद अब गले में पत्ते डालकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, वन अधिकार पट्टे न देने का आरोप

गिरगिट भैंस के बाद अब गले में पत्ते डालकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन  वन अधिकार पट्टे न देने का आरोप

MP Assembly Monsoon Session : मध्यप्रदेश। पहले दिन गिरगिट के पोस्टर और दूसरे दिन भैंस के आगे बीन बजाने के बाद अब तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने गले पत्तों की माला डालकर विरोध प्रदर्शन किया। नेता विपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रोटेस्ट कर रहे विधायकों का आरोप है कि, भाजपा सरकार वन अधिकार पट्टे नहीं देना चाहती।

उमंग सिंघार ने बताया, 'वन अधिकार पट्टों के माध्यम से जो कानूनी हक आदिवासियों को मिलना चाहिए, उसे भाजपा सरकार जानबूझकर टाल रही है। यह केवल संवैधानिक अधिकारों का हनन नहीं, बल्कि उनकी आजीविका, पहचान और संस्कृति पर हमला है।'

'विधानसभा परिसर में मानसून सत्र के तीसरे दिन विधायकदल के साथ पत्तों से बनी मालाएं पहनकर इस अन्याय के खिलाफ विरोध दर्ज किया। प्रदेश भर में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार, झूठे मुक़दमे, और उनकी ज़मीन छीनने के प्रयास लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार कॉर्पोरेट हितों को साधने के लिए आदिवासियों की ज़मीनें हथियाने की साज़िश रच रही है। इससे केवल विस्थापन और गरीबी बढ़ेगी।'

'कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के साथ है और उनके हक के लिए हर मंच पर लड़ती रहेगी। भाजपा सरकार आदिवासियों को वन पट्टों का अधिकार देना ही नहीं चाहती। प्रदेश में आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ विधानसभा में विधायकदल के साथ विरोध प्रदर्शन किया।'

Related to this topic: