Breaking News
  • गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों पर भी अलर्ट
  • भोपाल: जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
  • इंदौर में EV चार्जिंग से आग, 8 की मौत: 4 लोग गंभीर, बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला
  • MP में महिला बंदियों को जल्द मिलेगी खुली जेल, प्रदेश की जेल व्यवस्था में बदलाव
  • 'धुरंधर 2' को मिला A सर्टिफिकेट, 3 घंटे 50 मिनट की होगी आदित्य धर की फिल्म
  • कुलदीप यादव का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं
  • UP: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर धमाका, 6 लोग घायल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Exam 2026 Agriculture Test and Admit Card

मध्य प्रदेश एग्रीकल्चर टेस्ट 8 मई को होगी

एमपी एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 की परीक्षा 8 मई को होगी, आवेदन 24 मार्च से शुरू। वहीं सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।


मध्य प्रदेश एग्रीकल्चर टेस्ट 8 मई को होगी

download admit card |

भोपाल। कक्षा 12 में पढऩे वाले ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है, जो बीएससी ऑनर्स कृषि, उद्यानिकी और वानिकी  अथवा बी.टेक कृषि अभियांत्रिकी में प्रवेश लेना चाहते हैं। मध्य प्रदेश एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 की अधिसूचना जारी हो गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी गई है। 


टेस्ट में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभ तिथि 24 मार्च है। अंतिम तिथि 07 अप्रैल निर्धारित की गई है। यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए, तो 24 मार्च से 12 अप्रैल तक उसमें संशोधन कर सकते हैं। परीक्षा 08 मई से प्रारंभ होगी।

परीक्षा शुल्क अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये, नि:शक्तजन और ओबीसी अभ्यर्थियों केवल मप्रमूल निवासियों के लिए 250  रुपए है। इसके अतिरिक्त, एमपीऑनलाइन का पोर्टल शुल्क 60 और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से फॉर्म भरने पर 20 रुपये देय होगा। परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 09 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 03 से 06 बजे तक चलेगी। 

सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी


पुलिस विभाग के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की आयोजित कंप्यूटर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट की डायरेक्ट लिंक पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिड कार्ड पाने वेबसाइट के लिंक पर जाएं। अपना 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। माता के नाम के पहले दो अक्षर और आधार नंबर के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।


कैप्चा कोड भरकर बटन पर क्लिक करें। यदि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वे बोर्ड से फोन नंबर: 2578801-02, टोल-फ्री नंबर-18002337899 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related to this topic: