Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

रीवा प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्नान करके ऑटो से आ रहे लोगों पर ट्रक पलटा, 7 की मौत

रीवा प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्नान करके ऑटो से आ रहे लोगों पर ट्रक पलटा, 7 की मौत

रीवा प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा स्नान करके ऑटो से आ रहे लोगों पर ट्रक पलटा 7 की मौत

MP Accident : मध्यप्रदेश। रीवा प्रयागराज मार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, सोहागी पहाड़ पर सीमेंट सीट से लदा ट्रक ऑटो के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर ही ऑटो सवार 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं पहुँच पाया और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसा सोहागी थाना क्षेत्र के NH 30 पर हुआ है। ऑटो में 8 लोग सवार थे। मृतक मऊगंज के नई गढ़ी के निवासी बताए जा रहे थे। सभी प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related to this topic: