Breaking News
  • MP में ₹100 पार डीजल, पेट्रोल ₹116 से ज्यादा हुआ: भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल 114.65 रुपए का मिल रहा
  • महाराष्ट्र के रायगढ़ में SUV खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
  • वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई : अमेरिका में कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं
  • यूपी MLC चुनाव के लिए भाजपा के 5 प्रत्याशी घोषित: अवनीश सिंह समेत सभी उम्मीदवार रिपीट
  • प्रेमानंद की अपील- मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा: मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए
  • देश में आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी: MP-UP के 8 शहरों में पारा 45°C पार

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

ग्रामीण सड़कों की मॉनिटरिंग करेंगे प्रदेश के 10 IAS, बनी हाई लेवल कमेटी

ग्रामीण सड़कों की मॉनिटरिंग करेंगे प्रदेश के 10 IAS, बनी हाई लेवल कमेटी

पीएम ग्रामीण सड़क योजना की मॉनिटरिंग के लिए मध्य प्रदेश में 10 IAS अफसरों की कमेटी बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे।


ग्रामीण सड़कों की मॉनिटरिंग करेंगे प्रदेश के 10 ias बनी हाई लेवल कमेटी

भोपाल। मध्य प्रदेश के 10 आईएएस अधिकारियों को पीएम ग्रामीण सडक़ योजना की मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है। बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इसे लेकर एक कमेटी बनाई गई है। अफसरों की जिम्मेदारी में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार इन अधिकारियों की जिम्मेदारी सडक़ निर्माण के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के साथ-साथ सडक़ निर्माण में अड़चन बनने वाली वन और पर्यावरणीय स्वीकृतियां दिलाने के लिए भी प्रयास करेंगे। साथ ही ये ग्रामीण सडक़ क्षेत्रीय नीति और सडक़ों की चौड़ाई के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए भी काम करेंगे।

कमेटी के अध्यक्ष बने मुख्य सचिव

इस कमेटी में मुख्य सचिव अनुराग जैन को अध्यक्ष बनाया गया है, वही वित्त विभाग, पंचायत, परिवहन, वन एवं पर्यायवरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के पीएस और एसीएस सदस्य रहेंगे। वही संयुक्त सचिव, भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय से नामांकित प्रतिनिधि सदस्य बनाया गया है।

Related to this topic: