Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मां ने 30 दिन के बच्चे की गला घोंटकर की हत्या, पति भी घायल

मां ने 30 दिन के बच्चे की गला घोंटकर की हत्या, पति भी घायल

मां ने 30 दिन के बच्चे की गला घोंटकर की हत्या पति भी घायल

भिंड के मालनपुर में पति-पत्नी के विवाद में हुई दिल दहला देने वाली घटना

भिंड जिले के मालनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 14 में एक 30 दिन के शिशु की मां ने अपने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय सामने आई जब पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

विवाद इतना बढ़ा कि मां ने बच्चे का गला दबाया

जानकारी के अनुसार, धनजू पुत्र सुरेन्द्र सिंह गुर्जर के मकान में किराए से रहने वाली ऊषा, पत्नी जगन्नाथ बघेल (उम्र 20 वर्ष), पिछले कुछ दिनों से अपने बच्चे को लेकर पति से झगड़े में थी। शुक्रवार, 31 अक्टूबर की रात, गुस्से में उसने अपने 30 दिन के पुत्र का गला दबा दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

पति भी हुआ घायल

जब पति ने विरोध किया, तो ऊषा ने अपने पति पर चाकू से हमला कर उसे गुप्तांग में घायल कर दिया। यह घटना स्थानीय लोगों की नजर में आने के बाद पुलिस को सूचित की गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शनिवार, 1 नवंबर को पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ऊषा से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि झगड़े के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। मृत शिशु का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि घायल पति को गोहद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि “वार्ड क्रमांक 14 मालनपुर में पति-पत्नी के विवाद के कारण मां ने अपने बच्चे की हत्या की। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है.

Related to this topic: