Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में मच्छर का प्रकोप जारी, निगम की फॉगिंग मशीनें महीनों से खराब

राजधानी रायपुर में मच्छर का प्रकोप जारी, निगम की फॉगिंग मशीनें महीनों से खराब

राजधानी रायपुर में मच्छर का प्रकोप जारी निगम की फॉगिंग मशीनें महीनों से खराब

राजधानी में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, लेकिन नगर निगम की तैयारियां इस बार भी कमजोर साबित हो रही हैं। पंद्रहवें वित्त आयोग की मद से मच्छर उन्मूलन और फॉगिंग के लिए निगम को 17 लाख रुपए मिले हैं, फिर भी शहरवासियों को मच्छरों के डंक से कोई राहत नहीं मिली है।

शहर के कई क्षेत्रों में मच्छरों की समस्या लगातार देखी जा रही है। वार्ड के लोग कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया।

35 हाथ चलित मशीनें खरीदेगा निगम

मच्छर उन्मूलन के लिए मिली राशि से निगम 35 छोटी हाथ चलित फॉगिंग मशीनें खरीदेगा। इन मशीनों का वितरण दस जोनों के 70 वार्डों में किया जाएगा। फिलहाल जोनों में उपलब्ध कई छोटी मशीनें खराब हैं या मरम्मत की जरूरत में पड़ी हैं।

एजेंसी को मच्छर नियंत्रण का ठेका

स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद दो बड़ी फॉगिंग मशीनें महीनों से खराब पड़ी हैं, जबकि एंटी-लार्वा छिड़काव भी प्रभावी रूप से नहीं हो पा रहा। निगम ने पहले दुर्ग की एजेंसी को मच्छर नियंत्रण का ठेका दिया था, लेकिन तीन माह के ट्रायल पीरियड में काम संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रोजेक्ट बंद हो गया।अब एक बार फिर पुराने ढरें पर लौटते हुए कार्य को जोनवार बांटने का निर्णय लिया गया है। ढाई दशक से राजधानी मच्छरों की समस्या से जूझ रही है, लेकिन नगर निगम अभी तक कोई स्थायी योजना तैयार नहीं कर पाया है।

Related to this topic: