Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

एम्स के वार्षिक उत्सव ‘रेटिना’ में गिरते-गिरते बचे मोहित चौहान

एम्स के वार्षिक उत्सव ‘रेटिना’ में गिरते-गिरते बचे मोहित चौहान

एम्स के वार्षिक उत्सव ‘रेटिना’ में गिरते-गिरते बचे मोहित चौहान

बॉलीवुड के प्रख्यात गायक मोहित चौहान गिरते-गिरते बच गए। वे राजधानी स्थित भोपाल एम्स के वार्षिक उत्सव ‘रेटिना’ में प्रस्तुति देने आए थे। मंच पर हुई इस क्षणिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

जाने क्या हुआ था उस पल?

जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम कुछ सेकंड का था। जब यह घटना हुई, तब वे अभिनेता रणवीर कपूर अभिनीत फिल्म रॉक स्टार के गीत “ओ नादान परिंदे घर आ जा” पर प्रस्तुति दे रहे थे। एम्स का ‘रेटिना फेस्ट’ इस बार अपना आठवां संस्करण मना रहा है।

गीत पर प्रस्तुति देते समय पीछे जाते हुए उनका पैर डिस्को लाइट से टकराने के बाद मंच पर लगे वाद्य यंत्रों के तार में उलझ गया और वे गिर गए।

हालांकि, मोहित चौहान तुरंत ही संभलकर अपने प्रस्तुतीकरण में जुट गए। इस वजह से यह घटना किसी दर्शक को गंभीर रूप से दिखाई नहीं दी।