Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़- तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों को बड़ी सफलता, 22 से ज्यादा नक्सलियों के शव बरामद

छत्तीसगढ़- तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों को बड़ी सफलता, 22 से ज्यादा नक्सलियों के शव बरामद

छत्तीसगढ़- तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों को बड़ी सफलता 22 से ज्यादा नक्सलियों के शव बरामद

Mission Sankalp : बीजापुर। छत्तीसगढ़- तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित करेगुट्टा पहाड़ी पर जारी मुठभेड़ में जवानों ने 22 से अधिक नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने यह जानकारी मीडिया से साझा की है। बता दें कि, इससे पहले 15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी।

मिशन संकल्प पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा, कई दिनों से छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों के पास नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है। अब तक वहां 22 से अधिक नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। ऑपरेशन जारी है। लाल आतंक के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।

नक्सली आंदोलन के इतिहास में ये सबसे बड़ा ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, बीजापुर में पिछले 10-12 दिनों से यह ऑपरेशन चल रहा था। नक्सली आंदोलन के इतिहास में मैंने इतना बड़ा ऑपरेशन नहीं देखा। हमारे 8,000-10,000 जवानों ने उस पूरी पहाड़ी को घेर रखा था, जहां नक्सलियों का मुख्यालय है। हमारे जवान 42-44 डिग्री सेल्सियस तापमान में उस इलाके में बहादुरी से काम कर रहे थे, जो तीन राज्यों की सीमा से लगा हुआ है और जिसमें बड़ी-बड़ी गुफाएं हैं। 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों के 20 से 22 नक्सलियों को मार गिराने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इनमें से अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नक्सलियों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

गौरतलब है कि, बीजापुर जिले में करेगुट्टा पहाड़ियों के पास बीते 15 दिनों से नक्सलियों के खिलाफ जवानों द्वारा ऑपरेशन चलाया जा। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने कई नक्सलियों को मार गिराया है। यह नक्सलियों के खिलाफ अब तक सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है, जिसमें 5 हजार से ज्यादा जवानों ने कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों की घेर रखा हुआ है, जहां लगातार फोर्स यहां एक्शन ले रही है।  


Related to this topic: