Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़, 15 से अधिक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़, 15 से अधिक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ 15 से अधिक नक्सली ढेर

Mission Sankalp 2025 : बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर 15 दिनों से जारी मुठभेड़ में जवानों को बुधवार 7 मई को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक, आज जवानों ने मुठभेड़ में एक- दो नहीं बल्कि 15 नक्सलियों को मार गिराया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले में करेगुट्टा पहाड़ियों के पास चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 15 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। यह नक्सलियों के खिलाफ अब तक सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है, जिसमें 5 हजार से ज्यादा जवानों ने कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों की घेर रखा हुआ है, जहां लगातार फोर्स यहां एक्शन ले रही है। 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों के 20 से 22 नक्सलियों को मार गिराने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इनमें से अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। 

छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नक्सलियों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 

यहाँ देखिये वीडियो