Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मंत्री विजय शाह से होगी पूछताछ, नोटिस भेजने की तैयार में एसआईटी

मंत्री विजय शाह से होगी पूछताछ, नोटिस भेजने की तैयार में एसआईटी

मंत्री विजय शाह से होगी पूछताछ नोटिस भेजने की तैयार में एसआईटी

मध्यप्रदेश। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामले में एसआईटी मंत्री विजय शाह से पूछताछ करेगी। इसके लिए एसआईटी द्वारा मंत्री विजय शाह को नोटिस भेजा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट में विजय शाह का बयान नहीं था। एसआईटी जांच को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर महु का दौरा करेगी।

मंत्री विजय शाह के खिलाफ जांच के लिए बनी एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट 28 मई को सौंप दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि, जांच अभी शुरूआती दौर में है।

सुप्रीम कोर्ट से विजय शाह को राहत मिली थी। एसआईटी को जांच के लिए वक्त दिया गया था। विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक को भी बरकरार रखा गया था। अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी के अनुसार, "डीआईजी पुलिस द्वारा स्थिति रिपोर्ट दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि तीन आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी गठित की गई है और 21 मई को जांच की गई। और सामग्री एकत्र की गई। भाषण की स्क्रिप्ट तैयार की गई और मोबाइल फोन जब्त किया गया। गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच प्रारंभिक चरण में है। और समय मांगा गया है। मामले को आंशिक कार्य दिवसों के बाद स्थगित करें। जांच जारी रहने दें और उसके बाद स्थिति रिपोर्ट दाखिल की जाए। अंतरिम आदेश जारी रहेगा।"

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि, 'मामले को देखते हुए हाईकोर्ट को कार्यवाही बंद कर देनी चाहिए। समानांतर कार्यवाही नहीं होनी चाहिए। इसे जुलाई के शुरुआती सप्ताह में सूचीबद्ध करें।'

SIT की स्टेटस रिपोर्ट जो सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई, उसमें कहा गया था कि, बयानों के वीडियो भोपाल FSL को भेजे थे लेकिन संसाधनों की कमी के चलते वापस आ गए। एक पत्रकार का मोबाइल CFSL को भेजा गया है। अभी तक 7 गवाहों के बयान हुए हैं। घटना से संबंधित वीडियो और मीडिया रिपोर्टस का अध्धयन किया है। मंत्री विजय शाह के माफी वाले बयान की भी जांच की जा रही है।

Related to this topic: