Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

खंडवा रेप पीड़िता के परिजनों से मिले मंत्री विजय शाह, दी सहायता राशि, विवाद के बाद पहली बार जनता

खंडवा रेप पीड़िता के परिजनों से मिले मंत्री विजय शाह, दी सहायता राशि, विवाद के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचे

खंडवा रेप पीड़िता के परिजनों से मिले मंत्री विजय शाह दी सहायता राशि विवाद के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचे

मध्यप्रदेश। मंत्री विजय शाह लंबे समय बाद जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने खंडवा की रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों राशि दी और अन्य सहायता का वादा किया। पीड़ित परिवार को 60 हजार रुपए का चेक देने के बाद मंत्री विजय शाह ने घर की छत के लिए टीनशेड की व्यवस्था भी की।

खंडवा में एक महिला की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी। पीड़िता की बच्चादानी उसके प्राइवेट पार्ट से बाहर आ गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रेप के कुछ देर बाद की पीड़िता ने दम तोड़ दिया था। परिजाओं ने मंत्री विजय शाह से मांग की है कि, आरोपियों को फांसी की सजा हो। मंत्री विजय शाह ने कठोर से कठोर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

बता दें कि, मंत्री विजय शाह 13 मई के बाद से जनता और मीडिया की नजरों से गायब थे। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी के ऊपर अत्यंत विवादित बयान दिया था। उनके बयान के खिलाफ हाई कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठन के आदेश दिए थे।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान को लेकर विजय शाह के खिलाफ जांच चल रही है हालांकि वे कई बार अपने बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं। मंत्री शाह ने कहा था कि, 'पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूं, मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर एवं सम्मान हमेशा रहा है। मेरे द्वारा कहे गये शब्दो से समुदाय, धर्म, देशवासियो को दुख पहुँचा है, यह मेरी भाषाई भूल थी।'

Related to this topic: