Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मंत्री विजय शाह ने चौथी बार मांगी माफी, SIT कर

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मंत्री विजय शाह ने चौथी बार मांगी माफी, SIT कर रही जांच

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मंत्री विजय शाह ने चौथी बार मांगी माफी sit कर रही जांच

मध्यप्रदेश। कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मंत्री विजय शाह ने चौथी बार माफी मांगी है। कर्नल कुरैशी पर विवादित बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी द्वारा जांच के आदेश दिए हैं। एक ओर जहां जांच जारी है वहीं दूसरी ओर मंत्री विजय शाह द्वारा चौथी बार माफी मांगी गई है। अदालत द्वारा मंत्री शाह की मांफी को नामंजूर कर दिया गया था।

मंत्री विजय शाह ने कहा - "पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मेरा मन दुखी था। मेरा राष्ट्र के प्रति प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर और सम्मान रहा है। मेरे द्वारा कहे गए शब्दों से समुदाय, धर्म और देशवासियों को दुख पहुंचा है। ये मेरी भाषा की भूल थी। मेरा आशय किसी धर्म, जाति या समुदाय को आहत करना नहीं था। भूलवश अपने द्वारा कहे गए शब्दों के लिए मैं बहन कर्नल कुरैशी, भारतीय सेना और सभी देशवासियों से माफी मंगाता हूं।"

मंत्री विजय शाह केस में जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। एसआईटी में IG सागर जोन प्रमोद वर्मा, डीआईजी SAF कल्याण चक्रवर्ती और डिंडौरी एसपी वाहिनी सिंह शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मंत्री विजय शाह की माफी नामंजूर करते हुए SIT गठन के आदेश दिए थे।

इन अधिकारियों को किया गया एसआईटी में शामिल :

आईपीएस प्रमोद वर्मा : 2001 के आईपीएस अधिकारी प्रमोद वर्मा सागर रेंज के IG हैं। फरवरी 2018 में उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। वहीं 2022 में उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया था।

डीआईजी कल्याण चक्रवर्ती : 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी डीआईजी कल्याण चक्रवर्ती भोपाल PHQ में SAF हैं। वे दतिया और खरगोन के एसपी रह चुके हैं। 2020 में उन्हें सीबीआई में SP भी बनाया गया था।

डिंडौरी एसपी वाहिनी सिंह : 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी डिंडौरी एसपी वाहिनी सिंह मूल रूप राजस्थान की रहने वाली हैं। वे पहले निवाड़ी जिले में एसपी रह चुकी हैं। वाहिनी सिंह की पहचान एक सख्त हुए ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में है।

Related to this topic: