Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री को अपने ही जिले की समस्या की जानकारी नहीं, 42 सवालों में 34 बार बोलीं ‘दिखवाएंगे

प्रभारी मंत्री को अपने ही जिले की समस्या की जानकारी नहीं, 42 सवालों में 34 बार बोलीं ‘दिखवाएंगे’

नीमच जिले में प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया यहां की समस्याओं से अनजान नजर आईं। 32 मिनट की प्रेस मीट में पूछे गए 42 सवालों में केवल एक जवाब दिखवाएंगे…

प्रभारी मंत्री को अपने ही जिले की समस्या की जानकारी नहीं 42 सवालों में 34 बार बोलीं ‘दिखवाएंगे’

नीमचः मध्य प्रदेश के नीमच शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया जिले के अधिकांश मुद्दों से अनजान नजर आईं।

दरअसल, बीजेपी सरकार के दो साल के विकास कार्यों को गिनाने के लिए प्रेस मीट बुलाई गई। यह प्रेसवार्ता 32 मिनट चली। इसमें पत्रकारों ने 42 सवाल पूछे, जिनमें से 34 पर मंत्री केवल 'दिखवाएंगे' कहकर जवाब टालती रहीं।

30 मिनट देरी से शुरू हुई सभा

कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में यह प्रेसवार्ता अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से शुरू हुई। इस दौरान मंत्री जिले के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाईं, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति संभालने की कोशिश करनी पड़ी।

42 सवालों पर 34 बार एक ही जवाब

जिले में हो रहे रेत के अवैध कारोबार, गरीब और सरकारी जमीनों पर कब्जों जैसे गंभीर मामलों पर सवाल उठाए, जिनमें अक्सर भाजपा नेताओं के नाम सामने आते हैं। इन सभी पर प्रभारी मंत्री ने 'दिखवाएंगे' कहकर जवाब दिया। नीमच शहर की प्रमुख समस्या बंगला-बगीचा के व्यवस्थापन और नगर पालिका में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को शिकायतकर्ता की अनुमति के बिना बंद किए जाने के मामलों पर भी उनका यही जवाब रहा।

भाटखेड़ा से डूंगलावदा चौराहे तक बनने वाली सड़क को बार-बार खोदे जाने और धानूका फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और अपशिष्ट पदार्थ के मुद्दों पर मंत्री चुप रहीं। जिला मुख्यालय पर सीएम राइज स्कूल नहीं बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जमीन का चयन लगभग हो गया है और काम जल्द पूरा होगा।

Related to this topic: