Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Meerut Range alert

Meerut Range Alert : कांवड़ यात्रा से पहले मेरठ रेंज अलर्ट! DIG नैथानी का एक्शन

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर मेरठ परिक्षेत्र पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।


meerut range alert  कांवड़ यात्रा से पहले मेरठ रेंज अलर्ट dig नैथानी का एक्शन

Meerut Range Alert : कांवड़ यात्रा से पहले मेरठ रेंज अलर्ट! DIG नैथानी का एक्शन |

प्रमोद शर्मा, हापुड़: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर मेरठ परिक्षेत्र पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने बड़ा अभियान शुरू कराया है। कांवड़ ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि व्यवहार, संवेदनशीलता और आपदा प्रबंधन का भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे कांवड़ मार्ग का गहन भौतिक सत्यापन कर सड़क और बिजली से जुड़े खतरों को चिन्हित किया गया है।

पुलिसकर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

डीआईजी के निर्देश पर सभी जनपदों में पुलिस कर्मियों के ग्रुप बनाकर उन्हें भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के प्रति शालीन व्यवहार तथा विपरीत परिस्थितियों में संयम बनाए रखने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग, शिविर, चिकित्सा केंद्र, पेयजल व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र, रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की भी पूरी जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत मदद मिल सके।

मार्गो का किया निरीक्षण

वहीं दूसरी ओर कांवड़ मार्गों का व्यापक निरीक्षण भी कराया गया। चौकी प्रभारी से लेकर बीट कांस्टेबल तक ने सड़कों का सत्यापन कर गड्ढों, अवरोधों, निर्माण सामग्री और अन्य बाधाओं को चिन्हित किया। निरीक्षण में सड़क सुरक्षा से जुड़े कुल 441 स्थान चिन्हित हुए हैं, जहां सुधार कार्य जारी है। इनमें मेरठ में 202, बुलंदशहर में 139, बागपत में 36 और हापुड़ में 64 स्थान शामिल हैं।

रडार पर बिजली व्यवस्था

बिजली व्यवस्था भी पुलिस के रडार पर रही। झुके हुए बिजली के पोल, नीचे लटकते तार, खुले विद्युत उपकरण और बिना बैरिकेडिंग वाले ट्रांसफार्मरों की पहचान कर कुल 673 संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें मेरठ में 141, बुलंदशहर में 249, बागपत में 187 और हापुड़ में 96 स्थान शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर बिजली विभाग और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से सुधार कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

डीआईजी नैथानी के निर्देश

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रावण मास शुरू होने से पहले सभी खामियों को दूर कर लिया जाए और प्रत्येक पुलिसकर्मी को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के बाद ही कांवड़ ड्यूटी पर लगाया जाए। मेरठ रेंज पुलिस का लक्ष्य साफ है—"सुरक्षित कांवड़ यात्रा, संवेदनशील पुलिस और निर्बाध आस्था।"