Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

सिर पर पानी डालते ही सीने में तेज दर्द के चलते कराहते फर्श पर गिरे, हुई मौत…

सिर पर पानी डालते ही सीने में तेज दर्द के चलते कराहते फर्श पर गिरे, हुई मौत…

सिर पर पानी डालते ही सीने में तेज दर्द के चलते कराहते फर्श पर गिरे हुई मौत…

मेरठ कलेक्ट्रेट में तैनात एक सीनियर क्लर्क ईशांत सिंह की बाथरूम में नहाते-नहाते मौत हो गई। उसने जैसे ही अपने ऊपर मग से पानी डाला, दर्द से कराहते हुए फर्श पर गिर गए। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा खुलवाया, ईशांत अपने सीने को पकड़े तड़प रहे थे, पत्नी से बोले-मेरे सीने में तेज दर्द हुआ और गिर गया, परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, ईशांत 8 दिन बाद 22 जुलाई को अपना 30वां बर्थडे मनाने वाले थे। 5 साल पहले उनकी शादी हुई थी। 29 जून को उन्होंने शादी की 5वीं सालगिरह मनाई थी।

ईशांत कलेक्ट्रेट में इंग्लिश रिकॉर्ड कीपर (ERK) विभाग में तैनात थे। उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां की जगह ईशांत को नौकरी मिली थी। अब घर में अकेली पत्नी बची है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है रविवार रात भी सीने में दर्द हुआ था, ईसीजी कराई ईशांत सिंह सदर तहसील के पीछे स्टाफ क्वार्टर में अपनी पत्नी प्रेरणा के साथ रहते थे। रविवार रात उनके सीने में दर्द हुआ। पत्नी प्रेरणा पड़ोसियों की मदद से डॉक्टर के पास लेकर गईं।

डॉक्टर ने मामूली दर्द बताकर दवा दे दी। इसीजी भी कराई गई थी। ईशांत घर लौट आए। सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह बाथरूम नहाने गए। ईशांत ने जब अपने ऊपर पानी डाला, वैसे ही उनके सीने में तेज दर्द उठा। वह दर्द से चीख पड़े और बाथरूम के फर्श पर गिर गए। पत्नी दौड़कर बाथरूम पहुंची। मगर दरवाजा अंदर से बंद था।अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया प्रेरणा की चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए।

उन्होंने तेज धक्का देकर दरवाजा खोला। देखा कि ईशांत फर्श पर नीचे पड़े थे। दर्द से कराह रहे थे। ईशांत ने सीने में तेज दर्द होने की बात कही। पत्नी पड़ोसियों की मदद से करीब 2 किमी दूर मेट्रो हॉस्पिटल लेकर गई। यहां हार्ट डॉक्टर न होने पर वह ईशांत को लेकर सुशीला जसवंतराय अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने ईसीजी की। इसके बाद ईशांत को मृत घोषित कर दिया। ईशांत की मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रेरणा अस्पताल में ही बेसुध हो गईं। वह ईशांत के शव से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगीं।

Related to this topic: