Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MCU Bhopal AI Faculty Development Program Starts J

एमसीयू में 10 दिवसीय एआई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 8 जुलाई से, पत्रकारिता और शिक्षण में AI के नए आयामों पर होगा मंथन

एमसीयू भोपाल में 8 से 17 जुलाई 2026 तक 10 दिवसीय AI फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित होगा। पत्रकारिता, जनरेटिव AI, डीपफेक, एआई एथिक्स और डिजिटल मीडिया पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।


एमसीयू में 10 दिवसीय एआई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 8 जुलाई से पत्रकारिता और शिक्षण में ai के नए आयामों पर होगा मंथन

भोपाल। भारत में पत्रकारिता और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल में 8 से 17 जुलाई 2026 तक 10 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञ पत्रकार, शिक्षाविद और AI प्रोफेशनल्स पत्रकारिता, मीडिया शिक्षा और डिजिटल कंटेंट निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और उपयोग पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

10 दिनों तक AI के विभिन्न पहलुओं पर होंगे सत्र

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनरेटिव एआई, मल्टीमॉडल एआई, एजेंटिक एआई, डीपफेक और सिंथेटिक मीडिया फॉरेंसिक्स, एआई एथिक्स, कानून, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग, एआई-फर्स्ट न्यूज़रूम, रियल-टाइम फैक्ट वेरिफिकेशन जैसे समकालीन विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों और मीडिया पेशेवरों को बदलती तकनीक के अनुरूप तैयार करना है।

 विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन

कार्यक्रम में जयप्रकाश पराशर, सुधीर झा, रक्षित भाटिया, धनंजय, देविका छिब्बर, गणपति सन्नासी, बलेंदु कुमार शर्मा, सुशील प्रसाद सहित कई विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर सत्र लेंगे। समापन दिवस पर AI Ecosystem in India विषय पर विशेष वैलिडिक्टरी सेशन भी आयोजित किया जाएगा।

पत्रकारिता शिक्षा में AI की भूमिका पर विशेष फोकस

कार्यक्रम में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया जाएगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदार, नैतिक और प्रभावी उपयोग पत्रकारिता, कंटेंट निर्माण और मीडिया शिक्षा में कैसे किया जाए। साथ ही डीपफेक की पहचान, डिजिटल सत्यापन और एआई आधारित न्यूज़रूम मॉडल जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।

Related to this topic: