Breaking News
  • वेनेजुएला में फिर भूकंप के झटके, अब तक 920 मौतें:करीब 3300 घायल, 51 हजार लापता
  • गुजरात के खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका: 6 मजदूर घायल; इनमें दो गंभीर
  • उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, घर-दुकानों में मलबा घुसा: MP-झारखंड में आंधी-बिजली से 16 मौतें
  • महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था सरकार ने परीक्षा रद्द की
  • अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके
  • महाराष्ट्र: खड़ी कार का एयरबैग खुलने से युवक की मौत, अचानक एक्टिव हुआ सेफ्टी सिस्टम

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Mau Accident: 5 Killed in Scorpio Crash

मऊ में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में शादी से लौट रहे परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। लोगों से सवार स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई। हादसे की वजह ड्राइवर की झपकी बनी।


मऊ में दर्दनाक हादसा शादी से लौट रहे परिवार के 5 लोगों की मौत

Mau Tragic Road Accident |

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे हो गया। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसा उस समय हुआ जब परिवार रांची से बेटी की शादी कराकर गोरखपुर लौट रहा था।

डिवाइडर तोड़कर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो

पुलिस के अनुसार, हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह पिचक गया और अंदर बैठे लोग फंस गए।

झपकी बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी चला रहे ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। उस समय वाहन की गति करीब 90 से 100 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। टक्कर के बाद ट्रेलर स्कॉर्पियो को कई मीटर तक घसीटता रहा।

परिवार के तीन सदस्य समेत 5 की मौत

हादसे में विनय श्रीवास्तव (53), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) और बेटे कृतार्थ (27) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दोनों ड्राइवर नीतीश कुमार (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) की भी जान चली गई। बताया जा रहा है कि परिवार गोरखपुर का रहने वाला था और हाल ही में 20 अप्रैल को बेटी की शादी रांची में हुई थी। शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ लौट रहा था।

रेस्क्यू में लगी पुलिस और स्थानीय लोग

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को निकालना मुश्किल हो गया। बाद में गैस कटर और ट्रैक्टर की मदद से वाहन को काटकर और अलग कर शवों को बाहर निकाला गया।

परिवार में बची सिर्फ बेटी

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में अब सिर्फ बेटी ही जीवित बची है। जिसकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और ड्राइविंग के दौरान सतर्कता की जरूरत को उजागर करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ड्राइवर की थकान और नींद एक बड़ा खतरा बन सकती है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Related to this topic: