Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसका, मकान धराशाही, बचाव कार्य में लगा प्रशासन

सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसका, मकान धराशाही, बचाव कार्य में लगा प्रशासन

सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसका मकान धराशाही बचाव कार्य में लगा प्रशासन

उत्तरप्रदेश। मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार को मसानी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसक गया और इसके चलते तीन मकान ढह गए। मकान ढहने के बाद पुलिस - प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यहां बचाव कार्य जारी है।

जानकारी सामने आई है कि, 6 पुराने मकान अचानक भरभराकर गिरे हैं। अभी तक 3 लोगों की मौत होने की सूचना है। कई लोगों को मलबे से निकाला गया है। CM योगी आदित्यनाथ ने बचाव-राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया, "हम उस स्थान पर मौजूद हैं, जहां इमारत गिरी है। अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमें बचाव कार्य कर रही हैं। हम बाद में कारणों की जांच करेंगे, फिलहाल बचाव कार्य ज्यादा जरूरी है। हम इस इमारत में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।"

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, "गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मसानी क्षेत्र में कच्ची सड़क पर एक इमारत थी। हमें सूचना मिली कि वही इमारत ढह गई है। मौके पर फायर सर्विस की टीम बचाव कार्य कर रही है। एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। उसे निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत अभी स्थिर है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं...हमें सिर्फ एक इमारत के ढहने की सूचना मिली है।"

Related to this topic: