Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

कोरबा के जोगीपाली-कनकी जंगल में भीषण आग, वन विभाग की लापरवाही से कई गांवों तक फैली

कोरबा के जोगीपाली-कनकी जंगल में भीषण आग, वन विभाग की लापरवाही से कई गांवों तक फैली

कोरबा के जोगीपाली-कनकी जंगल में भीषण आग वन विभाग की लापरवाही से कई गांवों तक फैली

Massive Fire in Jogipali-Kanki Forest of Korba : छत्तीसगढ़। कोरबा जिले के जोगीपाली-कनकी जंगल में भीषण आग लग गई है। रात भर धू-धू कर जंगल जलता रहा लेकिन आग पर काबू नहीं पा जा सका। आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर जंगल में फैल गई। इस आगजनी की घटना में कनकी, जोगी जंगल के अलावा आसपास कई गांव के जंगल आग की चपेट में आए हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात जोगीपाली-कनकी जंगल में आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गई। आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि पेड़-पौधों के अलावा जंगल में रहने वाले जीव-जंतुओं को भी भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस लापरवाही के चलते आग बेकाबू हो गई और कई गांवों तक फैल गई।

ग्रामीणों को संदेह है कि किसी आसामाजिक तत्व ने जंगल में आग लगाई है। गांव से लगे जंगल में आसपास लोग शराब खोरी भी करते हैं। जिसके चलते असामाजिक तत्व इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं।

इस जंगल में हर वर्ष गर्मी के मौसम में आगजनी की घटना सामने आती है। कई छोटे-बड़े पेड़ आग की चपेट में आते हैं। वही जंगली जीव जंतु को भी काफी नुकसान होता है। ऐसे में वन विभाग को अलर्ट रहने की जरूरत है।

कुछ दिनों पहले ही इसी क्षेत्र में एक चीतल जंगल से भटक कर गांव में घुस गया था। इसके बाद कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया था। जहां ग्रामीणों की मदद से चीतल को बांधकर रखा गया था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। 


Related to this topic: