Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

कई लोगों की मौत की आशंका…

कई लोगों की मौत की आशंका…

कई लोगों की मौत की आशंका…

सहारनपुर/देवबंद। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देवबंद तहसील के निहालखेड़ी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, धमाका इतना तेज था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई और इलाके में जमीन तक हिल गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कुछ देर के लिए भूकंप जैसा महसूस हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर 9 लोग मौजूद थे। इनमें से कई मलबे के नीचे दब गए हैं। अभी तक कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मौके से जो दृश्य सामने आए हैं, वो बेहद भयावह हैं। फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के शरीर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे मिले हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

हादसे से गुस्साए परिजनों ने देवबंद-नहटौर हाईवे को जाम कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी और कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

गांव वालों की आपबीती:

निहालखेड़ी गांव के स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। आसपास के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं हैं। कुछ घरों की खिड़कियां और दरवाजे तक टूटने की खबर सामने आई है।

प्रशासन की कार्रवाई:

जिलाधिकारी और एसएसपी ने मौके का निरीक्षण किया और जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में फैक्ट्री के वैध कागजात नहीं मिले हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता रेस्क्यू ऑपरेशन है, इसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Related to this topic: