Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Electricity Bill Counters Open on All March Holida

Bhopal news: मार्च के सभी अवकाश दिनों में खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र,काउंटर पर भी जमा होंगे बिल

भोपाल समेत 16 जिलों में मार्च के सभी अवकाशों में बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रहेंगे। काउंटर और ऑनलाइन दोनों विकल्प, ऑनलाइन भुगतान पर छूट भी।


bhopal news मार्च के सभी अवकाश दिनों में खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्रकाउंटर पर भी जमा होंगे बिल

भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। मार्च महीने में पड़ने वाले सभी अवकाशों के बावजूद बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रहेंगे। यानी उपभोक्ता चाहें तो ऑनलाइन के साथ-साथ सीधे काउंटर पर भी बिल जमा कर सकेंगे, छुट्टी का बहाना अब नहीं चलेगा।

16 जिलों में आदेश लागू

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में आने वाले भोपाल सहित सभी 16 जिलों में यह व्यवस्था लागू रहेगी। कंपनी ने इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर दिक्कत न आए।

किन-किन तारीखों पर खुले रहेंगे केंद्र

कंपनी अधिकारियों के मुताबिक मार्च महीने में पड़ने वाले सभी शनिवार, रविवार और त्योहारों पर भी बिल भुगतान केंद्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह काम करेंगे। इनमें 7, 14, 21 और 28 मार्च (शनिवार), 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च (रविवार) शामिल हैं। इसके अलावा 3 मार्च (होली), 19 मार्च (गुड़ी पड़वा), 20 मार्च (जुमात उल-विदा/ईद उल-फितर), रानी अवंतीबाई बलिदान दिवस, 27 मार्च (रामनवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी केंद्र खुले रहेंगे।

ऑनलाइन भुगतान पर मिलेगी इतनी छूट

निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं अधिकतम छूट की कोई सीमा निर्धारित नहीं है.उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर 100 रुपये से 1000 रुपये तक की छूट दी जाएगी।

 

Related to this topic: