Breaking News
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका
  • केंद्र सरकार का फैसला: पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा
  • एमपी के 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त
  • झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली, लखनऊ रेफर

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > वाराणसी

मणिकर्णिका घाट विवाद: काशी में योगी बोले-मंदिरों का पुनरुद्धार रोकने में जुटी कांग्रेस

मणिकर्णिका घाट विवाद: काशी में योगी बोले-मंदिरों का पुनरुद्धार रोकने में जुटी कांग्रेस


मणिकर्णिका घाट विवाद काशी में योगी बोले-मंदिरों का पुनरुद्धार रोकने में जुटी कांग्रेस

काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चल रहे विकास कार्य और उससे जुड़े विवाद के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार भारत की आस्था को अपमानित करती रही है।

योगी ने कहा कि मठ-मंदिर के विवादित मुद्दे उठाकर सनातनी जनता को दिग्भ्रमित करने का काम हो रहा है। विश्व में सबसे न्यारी काशी में माता अहिल्याबाई के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। कांग्रेस ने कभी भी विरासत का सम्मान नहीं किया और अपने समय में विकास कार्यों को आगे नहीं बढ़ाया। आज जब देश और खासतौर से काशी नगरी विकास के पथ पर अग्रसर है, तब तमाम तरह के अड़ंगे लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस को केवल राजनीतिक मुद्दे चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के सुंदरीकरण के दौरान भी कुछ ऐसा ही माहौल बनाया गया था। उस वक्त विरोध करने वाले लोग भी कॉरिडोर में जाकर बाबा विश्वनाथ का सुविधाजनक आशीर्वाद ले रहे थे। मंदिर से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिला है, यह बात हर देशवासी समझ रहा है, लेकिन कांग्रेस के लोग इसे नहीं समझ पा रहे। उनके लिए बस राजनीतिक मुद्दे बनाना महत्वपूर्ण है।

काल भैरव मंदिर के दर्शन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। सीएम योगी के संभावित घाट निरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

Related to this topic: