Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भय्यू लाला हत्याकांड में पत्नी निकली आरोपी

मंदसौर में भय्यू लाला हत्याकांड में बड़ा खुलासाः पत्नी निकली मास्टरमाइंड

मध्य प्रदेश के मंदसौर में भय्यू लाला की मौत को पहले पुलिस पिटाई बताया गया। पोस्टमार्टम में गोली लगने से हत्या का खुलासा हुआ। पत्नी रुखसाना मुख्य आरोपी।


मंदसौर में भय्यू लाला हत्याकांड में बड़ा खुलासाः पत्नी निकली मास्टरमाइंड

mandsaur Crime news |

मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के चर्चित हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी। जिस पत्नी ने पति की मौत पर फूट-फूटकर रोते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। वही अब इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता बताई जा रही है।

पहले पुलिस पर लगाए थे हत्या के आरोप

18 फरवरी 2026 को सीतामऊ के सुरजनी गांव में भय्यू लाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उस समय परिवार की ओर से कहा गया कि पुलिस की रेड के दौरान मारपीट से उसकी जान चली गई। पत्नी रुखसाना ने रोते हुए वीडियो जारी कर पुलिस पर पैसों की मांग और पिटाई के आरोप लगाए थे। सूचनाकर्ता याकूब ने भी दावा किया था कि भय्यू पुलिस के डर से पलंग की पेटी में छिप गया था, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली कहानी

मामले में तब बड़ा मोड़ आया जब डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। जांच में साफ हुआ कि मौत दम घुटने से नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) गठित किया।

घरेलू साजिश का खुलासा

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की गहन जांच में सामने आया कि पूरी कहानी एक साजिश के तहत गढ़ी गई थी। जांच में पता चला कि भय्यू के साले बबलू और सलमान ने साक्ष्य मिटाने और मौत को दम घुटने का मामला दिखाने की कोशिश की थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पत्नी रुखसाना ने ही भय्यू लाला को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है।

दो आरोपी गिरफ्तार, पत्नी फरार

पुलिस ने रुखसाना के दोनों भाइयों सलमान खान और बबलू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी रुखसाना फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related to this topic: